एक्सप्लोरर

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क बने वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महान गेंदबाज़, लासिथ मलिंगा को पछाड़ बना दिया विश्व रिकॉर्ड

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महान गेंदबाज़ बन गए. स्टार्क ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लासिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Mitchell Starc Broke Lasith Malinga Record: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महाने गेंदबाज़ बन गए. वनडे और टी20 फॉर्मेट के विश्व कप को मिलाकर स्टार्क सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ लासिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को पछाड़ दिया. मलिंगा ने अपने करियर में वर्ल्ड कप खेलते हुए 94 विकेट झटके थे. अब मिचेल स्टार्क उनसे आगे निकलते हुए 95 विकेट के आंकड़े पर पहुंच गए. ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में यह ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ. 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 44वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया. यह सुपर-8 के चरण का मैच था, जिसमें स्टार्क ने तंज़ीद हसन को बोल्ड कर अपने करियर में विश्व कप का विकेट नंबर 95 चटकाया. स्टार्क ने मैंच के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर तंजीद को बोल्ड कर दिया था. 

स्टार्क ने वर्ल्ड कप में मलिंगा से कम पारियों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का कारनामा किया. मलिंगा ने वर्ल्ड कप की 59 पारियों में में 94 विकेट चटकाए थे, जबकि स्टार्क ने सिर्फ 52 पारियों में 95 विकेट अपने नाम कर लिए. इस लिस्ट में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन तीसरे नंबर पर हैं. शाकिब ने 75 पारियों में 92 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट 

  • मिचेल स्टार्क- 52 पारियां- 95 विकेट
  • लासिथ मलिंगा- 59 पारियां- 94 विकेट
  • शाकिब अल हसन- 75 पारियां- 92 विकेट
  • ट्रेंट बोल्ट- 47 पारियां- 87 विकेट
  • मुथैया मुरलीधरन- 48 पारियां- 79 विकेट 
  • टिम साऊदी- 47 पारियां- 77 विकेट
  • ग्लेन मैक्ग्रा (सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप में)- 39 पारियां- 71 विकेट  
  • मोहम्मद शमी- 32 पारियां- 69 विकेट
  • शाहिद अफरीदी- 58 पारियां-69 विकेट 
  • एडम जैम्पा-34 पारियां- 62 विकेट. 

अब तक ऐसा रहा मिचेल स्टार्क का व्हाइट बॉल करियर 

मिचेल स्टार्क ने अब तक अपने करियर में 121 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. वनडे की 121 पारियों में उन्होंने 22.96 की औसत से 236 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 6/28  का रहा है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 63 पारियों में 23.88 की औसत से 76 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 4/20 का रहा है. 

 

ये भी पढे़ं...

Indian Team Head Coach: गौतम गंभीर से पहले वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget