MI vs CSK: वानखेड़े में मैच हारने वाले ‘माही’ ने इस तरह जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो
MI vs CSK: बुधरात रात हुए आईपीएल के 15वें मुकाबले में धोनी की टीम को रोहित की सेना के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. हार के बावजूद धोनी धोनी ने अपनी एक बेहद खास फैन से मुलाकात की, जो वहां सिर्फ धोनी के लिए ही आईं थीं.

चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले में बुधवार को हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया. मुंबई में मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा कि जिसमें धोनी को वानखेड़े स्टेडियम के ड्रेसिंग रूप में नीचे उतरकर एक बूढ़ी महिला से मिलते हुए देखा गया.
महिला के पास एक पोस्टर भी था जिसमें लिखा हुआ था, "मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए हूं."
Captain cool, @msdhoni humble 😊 Heartwarming to see this gesture from the legend in Mumbai 🤗 @ChennaiIPL #VIVOIPL pic.twitter.com/6llHlenIzL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2019
चेन्नई के कप्तान उनसे मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली. इसके अलावा, उन्होंने महिला के साथ मौजूद छोटी लड़की के पास मौजूद चेन्नई की आधिकारिक जर्सी पर साइन भी किया.
आपको बता दें कि मुकाबले में धोनी की टीम को मुंबई इंडियंस ने 37 रनों से शिकस्त दी. मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 170 रन बनाए लेकिन बाद में मुंबई के गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम को बड़ी जीत मिली.


















