एक्सप्लोरर

सिर्फ दो अंगुलियों के सहारे मार्टिन गुप्टिल ने जड़ा दोहरा शतक, दुनिया रह गई थी हैरान

मैंस वनडे क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था. सचिन ने ये दोहरा शतक द. अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर के मैदान पर जमाया था. सचिन ने ये डबल सेंचुरी 24 फरवरी 2010 को लगाया था.

क्रिकेट में हमेशा से ही बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा है. जब से टी-20 क्रिकेट शुरू हुआ है, तभी से गेंदबाज़ों के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं, लेकिन इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि टी-20 क्रिकेट शुरू होने के बाद से बल्लेबाज़ों के बैटिंग स्टाइल में भी बदलाव देखने को मिले हैं.  एक समय पर कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि कभी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी देखने को मिलेगा.

सचिन ने जड़ा पहला दोहरा शतक

मैंस वनडे क्रिकेट में सबसे पहले दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था. सचिन ने ये दोहरा शतक द. अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर के मैदान पर जमाया था. सचिन ने ये डबल सेंचुरी 24 फरवरी 2010 को जड़ी थी. सचिन के इस शतक के साथ ही 40 साल का इंतज़ार भी खत्म हो गया था. क्योंकि ODI क्रिकेट की शुरुआत 1971 में हुई थी लेकिन साल 2010 तक कोई भी बल्लेबाज दोहरा शतक नहीं बना पाया था.

अभी तक 6 बल्लेबाजों ने जड़े दोहरे शतक

वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. अभी तक कुल 8 बार वनडे में दोहरा शतक लगाया जा चुके है, जिनमें से 5 भारत के नाम दर्ज है. रोहित शर्मा इंटरनेशनल वनडे में तीन दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं.

रोहित और सचिन तेंदुलकर के अलावा वीरेंद्र सहवाग भी यह कमाल कर चुके हैं. इन भारतीयों के अलावा क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) और फखर जमान (पाकिस्तान) इस ग्रुप में शामिल है. इन बल्लेबाज़ों में एक बल्लेबाज़ ऐसा भी है, जिसने सिर्फ दो अंगुलियों के सहारे ही दोहरा शतक जड़ा है.

दो अगुलियों के सहारा जड़ा दोहरा शतक

न्यूज़ीलैंड के तेज़-तर्रार बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल ने साल 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने ये दोहरा शतक वेस्टइंडीज़ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लगाया था. इस पारी के दौरान गुप्टिल ने 24 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 237 रन बनाए थे.

दोहरा शतक पूरा करने के बाद गुप्टिल ने मैदान से विक्ट्री स्टाइल का चिन्ह ड्रेसिंग रूम की ओर दिखाया था. इसका मकसद ये याद दिलाना था कि उनके बाएं पांव में सिर्फ अंगूठा और पास वाली अंगुली यानि "टू टोज" है.

कैसे कटी गुप्टिल की अंगुलियां?

गुप्टिल जब छोटे थे तो उनके बाएं पांव के ऊपर से वजन उठाने वाली गाड़ी गुजर गई और तीन छोटी वाली अंगुलियां काटनी पड़ी. इससे उनके भविष्य में खेलने पर संकट खड़ा हो गया था लेकिन पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने अस्पताल जाकर उनका मनोबल बढ़ाया. इसके बाद क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा और तीव्र हो गई और उसके बाद जो हुआ वो सभी जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget