एक्सप्लोरर

स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट को मिला चयनकर्ता मार्क वॉ का साथ,कहा-बिना सोचे टीम में ले लूंगा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इस समय राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ का कहना है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का बैन जब खत्म होगा तो वह बिना कुछ सोचे इन तीनों का टीम में चयन कर लेंगे.

बॉल टेम्परिंग मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बैन किए गए तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और इस समय राष्ट्रीय चयनकर्ता मार्क वॉ का कहना है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट का बैन जब खत्म होगा तो वह बिना कुछ सोचे इन तीनों का टीम में चयन कर लेंगे.

वॉ ने साथ ही माना कि आस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के लिए यह मुश्किल समय है.

वॉ ने स्काई स्पोटर्स रेडियो से कहा, "मेरा निजी तौर पर मानना है कि यह तीनों खिलाड़ी काफी अच्छे हैं और शानदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने गलती की है, हर कोई करता है. मैं ऐसे किसी इंसान से नहीं मिला जिसने गलती न की हो. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने यह गलती की है और इसके लिए वो भारी कीमत चुका रहे हैं."

1999 में विश्व कप जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे मार्क वॉ ने कहा, "हमें सच्चाई की तरफ देखना चाहिए. आपको उन्हें दोबारा मैदान पर लाना होगा. आपको उन्हें माफ करना होगा और उम्मीद है इससे वो वहां वापस आएंगे जहां थे."

साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग का दोषी पाया गया था. इसी अपराध के कारण सीए ने स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीनों का बैन लगा.

इन तीनों खिलाड़ियों के पास सीए के बैन के खिलाफ अपील करने के लिए गुरुवार तक का समय है.

मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम के चयनकर्ता हैं. ऑस्ट्रेलिया को संभवत: अक्टूबर में पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए जाना है. इसके बाद वो भारत और श्रीलंका की मेजबानी करेगी.

मार्क वॉ का मानना है कि इन तीनों खिलाड़ियों को बदलना काफी कड़ी चुनौती है.

उन्होंने कहा, "हमारे पास अभी भी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन इन तीन खिलाड़ियों को बदलना खासकर, स्मिथ और वार्नर को, टीम में बड़ा शून्य पैदा कर देगा."

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "बैनक्रॉफ्ट युवा खिलाड़ी हैं. उनका स्थान भरना भी मुश्किल है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget