एक्सप्लोरर

Lunch Report India vs Australia 1st Test, Day 2: भारत के 250 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 57/2

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 250 रनों पर भारत की पारी सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी बेहद खास नहीं रही है.

दूसरे दिन पहले सेशन में लंच तक मेज़बान टीम ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (21) और शॉन मार्श (1) लंच तक पिच पर मौजूद थे.

भारत की पहली पारी को 250 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट एरॉन फिंच (0) के रूप में गंवाया. फिंच को खाता खोलने का मौका दिए बगैर इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.

इसके बाद, मार्कस हैरिस (26) ने ख्वाजा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की थी लेकिन अश्विन ने हैरिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

ख्वाजा ने मार्कस के आउट होने के बाद भोजनकाल की समाप्ति तक बिना कोई और नुकसान किए मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 12 रन जोड़कर टीम को 57 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया.

इससे पहले, चेतेश्वर पुजारा (123) शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर बनाया है.

पुजारा के अलावा इस पारी में रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए. इसके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी भारत के लिए पहली पारी में कोई खास योगदान नहीं दिया.

आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. इसके अलावा, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन ल्योन को दो-दो विकेट मिले. भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले पुजारा रन आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget