एक्सप्लोरर

Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का शेड्यूल, फॉर्मेट, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां मिलेगी टूर्नामेंट की पूरी जानकारी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन के पहले मैच में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जानकारी.

Legends League Cricket Details: लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन का आगाज 16 सितंबर से हो रहा है. इस सीजन का पहला मैच 16 सितंबर को कोलकाता में खेला जाएगा. दरअसल, लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन का पहला मैच एतिहासिक होने वाला है, जो भारत के स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के जश्न के रूप में खेला जाएगा. पहले मैच में इंडिया महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. 

वर्ल्ड जाएंट्स की टीम में होंगे 10 देशों के खिलाड़ी

वर्ल्ड जाएंट्स की टीम में 10 देशों के खिलाड़ी होंगे, जिसमें इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और अफगानिस्तान शामिल है. वहीं, लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में 15 मुकाबले खेले जाएंगे. लीजेंड्स क्रिकेट लीग के कमिशनर रवि शास्त्री ने कहा कि यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है कि हम अपनी स्वतंत्रता का 75वें साल का जश्न मना रहे हैं. मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने इस साल लीग को स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित करने का फैसला किया है.

भारत के 5 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे मैच

वहीं, लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के मुकाबले भारत के 5 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे. साथ ही इस टूर्नामेंट का आयोजन 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच किया जाएगा. कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, कटक और जोधपुर में इस टूर्नामेंट के 15 मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि ऐसा माना जा रहा है कि एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी देहरादून को मिल सकती है.

गौतम गंभीर के सामने होंगे वीरेन्द्र सहवाग

लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, जबकि वीरेन्द्र सहवाग गुजरात जॉइंट्स के कप्तान होंगे. वहीं, हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स 18 सितंबर को इरफान पठान की अगुवाई वाली भिलवाड़ा किंग्स के सामने होगी. साथ ही बताते चलें कि इस टूर्नामेंट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे.

यहां खेले जाएंगे मुकाबले

इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जॉइंट्स के बीच 25 सितंबर को दिल्ली में मैच खेला जाएगा. यह मैच शाम 4 बजे शुरू होगा, लेकिन इसके अलावा बाकी सभी मैच भारतीय, समयनुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. वहीं, इस टूर्नामेंट के मैच कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, कटक और जोधपुर में खेले जाएंगे. 

यहां देखें लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग

लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन के मैचों की लाइव ब्रॉडकास्टिंग सोनी सिक्स और सोनी टेन-3 पर की जाएगी. इसके अलावा फैंस लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकेंगे.

लीजेंड्स लीग क्रिकेट लीग का पूरा शेड्यूल

16 सितंबर- इंडिया महाराजा बनाम वर्ल्ड जॉइंट्स- ईडेन गार्डेन्स, शाम- 7.30 बजे

17 सितंबर- इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जॉइंट्स- ईडेन गार्डेन्स, शाम- 7.30 बजे

18 सितंबर- भिलवाड़ा किंग्स बनाम मणिपाल टाइगर्स- इकाना स्टेडियम, लखनऊ, शाम-7.30 बजे

19 सितंबर- गुजरात जॉइंट्स बनाम मणिपाल टाइगर्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ, शाम-7.30 बजे

21 सितंबर- भिलवाड़ा किंग्स बनाम इंडिया कैपिटल्स, इकाना स्टेडियम, लखनऊ, शाम-7.30 बजे

22 सितंबर- गुजरात जॉइंट्स बनाम मणिपाल टाइगर्स, दिल्ली, शाम- 7.30 बजे

24 सितंबर- इंडिया कैपिटल्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स, दिल्ली, शाम- 7.30 बजे

25 सितंबर- इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात जॉइंट्स, दिल्ली, शाम- 4 बजे

26 सितंबर- मणिपाल टाइगर्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स, कटक, 7.30 बजे

27 सितंबर- गुजरात जॉइंट्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स, कटक, 7.30 बजे

29 सितंबर- इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स, जोधपुर, शाम- 7.30 बजे

30 सितंबर- गुजरात जॉइंट्स बनाम भिलवाड़ा, जोधपुर, शाम- 7.30 बजे

1 अक्टूबर- इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स, जोधपुर, शाम- 7.30 बजे

2 अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1, जोधपुर, शाम- 7.30 बजे

3 अक्टूबर- एलिमिनेटर

5 अक्टूबर- फाइनल

ये भी पढ़ें-

SL vs PAK Final: ये तीन खिलाड़ी श्रीलंका को बना सकते हैं एशिया का किंग, जानें कैसा रहा है इनका प्रदर्शन

Lala Amarnath Birth Anniversary: लाला अमरनाथ ने जड़ा था भारत के लिए पहला टेस्ट शतक, टीम को दिलाई थी ऐतिहासिक जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget