एक्सप्लोरर

Legends Cricket Trophy: ओपनिंग सेरेमनी में जैकलीन ने डांस से लगाई स्टेज पर आग, बादशाह ने गानों से जीता दिल

LCT 2024 Opening Ceremony: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 का आगाज हो चुका है. इसकी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह ने हिस्सा लिया.

LCT 2024 Opening Ceremony: लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2024 का आगाज हो चुका है. इसका पहला मैच शुक्रवार को पल्लेकेले में खेला गया.  न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने सीजन के पहले मैच में दुबई जायंट्स को 21 रनों से हरा दिया. इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन भी हुआ. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह ने परफॉर्म किया. एलसीटी ने ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. 

दरअसल लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन इस बार श्रीलंका में हो रहा है. टूर्नामेंट के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाने हैं. इसकी ओपनिंग सेरेमनी के लिए संजय दत्त, जैकलीन और बादशाह को इनवाइट किया गया था. बादशाह ने अपने गानों से फैंस का दिल जीता. वहीं जैकलीन ने डांस से जलवा बिखेरा. बॉलीवुड के दिग्गज स्टार संजय दत्त ने भी अपने यूनीक स्टाइल से फैंस के दिल पर छाप छोड़ी.

युवराज ने की ताबड़तोड़ बैटिंग -

इस सीजन का पहला मैच न्यूयॉर्क और दुबई के बीच खेला गया. न्यूयॉर्क ने 9 ओवरों के मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 85 रन बनाए. इस दौरान कप्तान युवराज सिंह ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए. युवराज ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. एलवीरो पीटरसन ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए. दुबई के लिए बॉलिंग करते हुए सीकुगे प्रसन्ना, लकमल और एडवर्ड्स ने एक-एक विकेट लिया. 

दुबई को जीत नहीं दिला सके सौरभ -

हरभजन सिंह की कप्तानी वाली दुबई की टीम 9 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 64 रन ही बना सकी. उसके लिए सौरभ तिवारी ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके. सौरभ ने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 36 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. जोनाथन कार्टर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Legends Cricket Trophy (@legendscrickettrophy)

यह भी पढ़ें : IPL 2024: आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में पहले नंबर पर हैं कोहली, टॉप 5 में ये प्लेयर्स शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget