एक्सप्लोरर

IPL 11: मैच गंवाने के बाद गौतम गंभीर ने बताई हार की वजह

केकेआर को छोड़ अपनी पुरानी टीम दिल्ली के साथ जुड़े गौतम गंभीर अब तक बेअसर नज़र आए हैं. आईपीएल सीज़न 11 के पहले दोनों मुकाबलों में गौतम गंभीर की कप्तानी का जलवा नहीं दिख पाया.

नई दिल्ली/जयपुर: केकेआर को छोड़ अपनी पुरानी टीम दिल्ली के साथ जुड़े गौतम गंभीर अब तक बेअसर नज़र आए हैं. आईपीएल सीज़न 11 के पहले दोनों मुकाबलों में गौतम गंभीर की कप्तानी का जलवा नहीं दिख पाया.

जहां टीम को पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों करारी हार झेलने पड़ी. वहीं दूसरे मैच में बारिश की वजह से किस्मत उनसे रूठ गई.

कल रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में डकवर्थ लुइस नियम के तहत दिल्ली की टीम को 10 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने इशारा किया कि बारिश की वजह से मैच उनके खेमे से दूर चला गया.

गौतम गंभीर ने कहा, 'बल्लेबाज़ी के लिए ये बेहतरीन विकेट था, हम काफी समय तक मुकाबले में बने हुए थे. 18वें ओवर्स तक राजस्थान का स्कोर 150 के आस-पास था. हमारी कोशिश की हम उन्हें 170 तक रोक दें, क्योंकि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे.'

गंभीर ने कहा कि पहली पारी के बाद मैच उनकी ओर झुका हुआ था. लेकिन डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य मुश्किल होता है. गंभीर ने कहा, 'हमें पहली गेंद से ही आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत थी क्योंकि हमारे पास बहुत कम गेंदे थी, जो कि बल्लेबाज़ों के लिए बेहद मुश्किल रहा.'

गंभीर ने साथ ही कहा, 'अगर यह 20 ओवर का मुकाबला होता तो हमारे लिए लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान होता.'

दिल्ली की टीम ने कल रात टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को 17.5 ओवरों में 153 रनों पर रोक दिया था. जिसके बाद बारिश की वजह से स्कोर घटाकर दिल्ली के सामने 6 ओवरों में 71 रनों का लक्ष्य रखा गया. लेकिन दिल्ली की टीम इसे हासिल करने में नाकामयाब रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget