एक्सप्लोरर

IND vs AFG: टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी वापसी! सुपर-8 में प्लेइंग XI का होंगे हिस्सा

T20 WC 2024: भारत और अफगानिस्तान की टीमें बारबाडोस में आमने-सामने होगी. आंकड़ें बताते हैं कि इस बारबाडोस में स्पिनरों को मदद मिलती है. लिहाजा, कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

Kuldeep Yadav, IND vs AFG: आज टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों टीमें बारबाडोस में भिडे़ंगी. भारतीय समयनुसार मैच रात 8 बजे शुरू होगा. भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप यादव की वापसी तय है. अब सवाल है कि अगर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो किस खिलाड़ी को बाहर होना पड़ेगा? दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि अगर कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

इस वजह से कुलदीप यादव की वापसी तय है!

भारत और अफगानिस्तान की टीमें बारबाडोस में आमने-सामने होगी. आंकड़ें बताते हैं कि इस बारबाडोस में स्पिनरों को मदद मिलती है. लिहाजा, कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. साथ ही कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल और रवीन्द्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं. इस तरह टीम इंडिया 3 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह हो सकते हैं. जबकि ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे मैनेजमेंट की पहली पसंद हो सकते हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

टीम इंडिया को हराना नहीं है आसान!

आंकड़ें बताते हैं कि भारतीय टीम को हराना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं होगा. अब तक भारत और अफगानिस्तान का टी20 फॉर्मेट में 8 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारतीय टीम ने 7 बार अफगानिस्तान को हराया, जबकि 1 मैच नहीं हो सका. हालांकि, आज देखना मजेदार होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है? लेकिन जिस अंदाज में अफगान टीम खेल रही है भारत को सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup की कर रहा है मेजबानी, लेकिन देश में नहीं है कोई टीवी कमेंटेटर', ये है USA की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget