एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए पांच विकेट जिंदगीभर नहीं भूलने वाला: कुलदीप यादव

IND Vs PAK: कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के आगे झुका दिया. कुलदीप ने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने तहलका मचा दिया है. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दिलाने के बाद कुलदीप यादव बेहद भावुक हो गए. कुलदीप यादव का कहना है कि वो सारी जिंदगी यह बात याद रखेंगे कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए थे. कुलदीप यादव ने इस परफॉर्मेंस के साथ फिर से यह भी साबित किया कि क्यों मौजूदा समय में वो भारत के नंबर एक स्पिन गेंदबाज हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने को कुलदीप यादव ने बेहद ही खास करार दिया. मैच के बाद कुलदीप यादव ने कहा, ''रिटायर होने के बाद भी मैं यह याद रखने वाला हूं कि मैंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए. पाकिस्तान के खिलाफ ये पांच विकेट लेना मुझे जिंदगी भर याद रहने वाला है.''

कुलदीप यादव ने पांच विकेट के खास होने की वजह को भी बयां किया. स्टार स्पिनर ने कहा, ''पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हासिल करना बहुत बड़ी बात है. पाकिस्तान ऐसी टीम है जो कि स्पिन को बहुत अच्छा खेलती है. एशिया कप में स्पिन को अच्छा खेलने वाली टीम के खिलाफ 5 विकेट लेने से बेहतर और क्या हो सकता है. यह मुझे हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.''

कुलदीप यादव की जोरदार परफॉर्मेंस

कुलदीप यादव की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के राउंड-4 मुकाबले में करारी मात दी है. 357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई. 228 रन से मिली बड़ी जीत का श्रेय कुलदीप यादव को ही जाता है. कुलदीप ने 8 ओवर में महज 25 रन खर्च करते हुए पांच विकेट हासिल किए.

कुलदीप यादव वनडे में भारत के मुख्य स्पिन गेंदबाज हैं. पिछले साल आईपीएल के बाद से ही कुलदीप यादव ने टीम में जोरदार वापसी की. कुलदीप यादव वर्ल्ड कप के लिए भी टीम में जगह पक्की कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget