एक्सप्लोरर

कोमल झंझाड की उम्दा गेंदबाजी के बावजूद बोर्ड प्रेसीडेंट XI को इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिली जीत

तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले प्रैक्टिस मुकाबले में बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

बायें हाथ की तेज गेंदबाज कोमल झंझाड की शानदार गेंदबाजी के बावजूद बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन को इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. कोमल ने छह ओवर के अपने पहले स्पैल में नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन को जीत नहीं दिला सकीं.

विदर्भ की कप्तान कोमल की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की टीम 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें ओवर में 11 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. कप्तान हीथर नाइट ने हालांकि 86 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी खेलकर 38वें ओवर में टीम का स्कोर आठ विकेट पर 157 रन तक पहुंचाकर टीम को जीत दिला दी.

कोमल के अलावा रीमालक्ष्मी एक्का और स्पिनर तनुजा कंवर ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

इससे पहले बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 49 ओवर में 154 रन पर सिमट गई. निचले क्रम की बल्लेबाज मीनू मानी ने टीम की ओर से 27 गेंद में सर्वाधिक 28 रन बनाए.

इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज आन्या श्रबसोल रही जिन्होंने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए. जार्जिया एल्विस को दो विकेट मिले जबकि सोफी एक्लेस्टोन, लारा मार्श और एलेक्स हार्टली ने एक-एक विकेट हासिल किया.

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी. तीनों मैच वानखेड़े स्टेडियम में ही 22, 25 और 28 फरवरी को खेले जाएंगे. यह सीरीज आईसीसी चैंपियनशिप का हिस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget