एक्सप्लोरर

INDvsWI: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए मुरली की जगह 'विजय' दिलाएंगे केएल राहुल!

पहले टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज़ पर एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नज़रें अब दूसरे टेस्ट में जीत दर्जकर वेस्टइंडीज़ में टेस्ट सीरीज़ में एक से ज्यादा मैच जीत अप

INDvsWI: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए मुरली की जगह 'विजय' दिलाएंगे केएल राहुल!

नई दिल्ली/एंटिगा: पहले टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज़ पर एशिया के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नज़रें अब दूसरे टेस्ट में जीत दर्जकर वेस्टइंडीज़ में टेस्ट सीरीज़ में एक से ज्यादा मैच जीत अपना रिकॉर्ड बेहतर करने पर लगी है लेकिन इसी बीच भारतीय टीम को ओपनर मुरली विजय के दूसरे टेस्ट से भी बाहर होने के बाद बड़ा झटका लगा है. 



खबरों के मुताबिक सलामी बल्लेबाज मुरली विजय अंगूठे की चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं. 



विजय को श्रृंखला के पहले ही दिन सुबह शैनोन गैब्रियल की गेंद अंगूठे में लगी थी. वह वेस्टइंडीज की दोनों पारियों में फील्डिंग के लिये नहीं उतरे. विजय ने बुधवार को नेट पर अभ्यास किया लेकिन कल वैकल्पिक अभ्यास सत्र में नहीं उतरे. दूसरे टेस्ट की टीम में दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को मौका दिया गया है. राहुल ने टेस्ट श्रृंखला से पहले दोनों अभ्यास मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की थी.



इससे पहले भारतीय टीम ने 2016-17 सत्र की उम्दा शुरूआत करते हुए उपमहाद्वीप के बाहर सबसे बड़ी जीत दर्ज की जब एंटीगा में वेस्टइंडीज को एक पारी और 92 रन से हराया. टीम इंडिया इस लय को श्रृंखला में आगे भी कायम रखना चाहेगी जो मुख्य कोच के तौर पर अनिल कुंबले की पहली श्रृंखला है.



इस बार हालांकि चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि सबीना पार्क में हरी भरी पिच भारत का इंतजार करेगी जबकि एंटीगा में धीमी पिच थी जिस पर मैच चार दिन के भीतर खत्म हो गया था.



पिछले रिकार्ड को देखें तो 2008 के बाद यहां कोई भी टेस्ट पांच दिन तक नहीं चला है. उसके बाद से यहां हुए पांचों टेस्ट चार दिन के भीतर खत्म हो गए जिनमें से एक 2011 में भारत ने 63 रन से जीता था.



वेस्टइंडीज ने 2015 में यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और वह मैच चौथे दिन लंच तक ही चला था.



यह कहना मुश्किल है कि हरी भरी पिच से किस टीम को अधिक खुशी होगी लेकिन मेजबान टीम को इससे मुकाबला संतुलित लगेगा. भारतीय टीम को भी आत्ममुग्धता से बचकर खेलना होगा क्योंकि अभी श्रृंखला में तीन टेस्ट बाकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget