डेब्यू मैच में ही के एल राहुल को मिली कप्तान धोनी से तारीफ
डेब्यू मैच में ही के एल राहुल को मिली कप्तान धोनी से तारीफ


नई दिल्ली: जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में शानदार 9 विकेट से जीत दर्ज की के एल राहुल की शतकीय पारी से टीम इंडिया ने 43वें ओवर में जीत दर्ज कर लिया. राहुल के अलावा रायडू ने भी नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया के जीत को और आसान बना दिया.
इससे पहले कप्तान धोनी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान धोनी के इस फैसले को गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और जिम्बाब्वे की पूरी टीम को 168 रनों पर समेट दिया. बुमराह ने शानदार 4 और धवल कुलकर्णी, सरन ने दो-दो विकेट लिया.
मैच खत्म होने के बाद कप्तान धोनी ने के एल राहुल के बैटिंग की जमकर तारीफ की और कहा ,‘‘ राहुल ने बहुत अच्छी बैटिंग की. विकेट बल्लेबाजी के लिये आसान नहीं था और स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो गया था .’’
गेंदबाजों के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा और स्पिनरों ने उनकी काफी मदद की.’’ जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने कहा ,‘‘ हमने पर्याप्त रन नहीं बनाये. अगर हम 220 के करीब बनाते तो नतीजा कुछ और हो सकता था. हमने अच्छी गेंदों पर विकेट गंवाये.’’
Source: IOCL


















