एक्सप्लोरर

2027 से बढ़ जाएगी IPL मैचों की संख्या? कम हो सकती है द्विपक्षीय सीरीज, चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान

Indian Premier League: आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिया कि 2027 से मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने माना कि कुछ द्विपक्षीय सीरीज में फैंस की रूचि घट रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, 6 मैच खेले जा चुके हैं और आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच 7वां मैच है. इस सीजन 10 टीमें खेल रही हैं, जिनके बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे. लेकिन 2027 के बाद से मैचों की संख्या बढ़ सकती है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि आईपीएल विंडो बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

आईपीएल में जब 8 टीमें खेलती थी तब प्रत्येक टीम हर टीम से 2-2 मैच खेलती थी. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2022 से खेल रही है, कुल टीमों की संख्या 10 हो गई हैं और अब लीग स्टेज में हर टीम सभी टीमों के साथ 2-2 मैच नहीं खेल पाती. अरुण धूमल का मानना है कि बिजी क्रिकेट कैलेंडर के कारण जगह इतनी नहीं है कि मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 की जाए. डबल हेडर की संख्या बढ़ाना उन्हें व्यावहारिक नहीं लगता. हालांकि उन्होंने माना कि भविष्य में आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है. इसके पीछे का कारण उन्होंने लोगों की कुछ सीरीज में कम रूचि बताया.

अरुण धूमल ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि द्विपक्षीय सीरीज में लोगों की रूचि घटी है. इसी वजह से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े देश अपनी खुद की टी20 लीग लेकर आए. उनके अनुसार अगर ऐसा ही रहा तो हर देश सिर्फ उन्हीं द्विपक्षीय सीरीज पर ध्यान देगा जो आर्थिक रूप से उन्हें फायदा पहुंचाए. इस स्थिति में ही आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है.

आईपीएल चेयरमैन ने उम्मीद जताई कि अन्य देशों के साथ पॉजिटिव बातचीत होगी और 2027 के बाद 74 मैचों से अधिक मैच के लिए बड़ा विंडो निकला जाएगा. उन्होंने कहा कि  (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) BCCI का ध्यान सिर्फ भारतीय क्रिकेट नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की बेहतरी पर भी है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget