एक्सप्लोरर

संजू सैमसन का एक मैसेज बना चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर होने की वजह! KCA प्रेसिडेंट ने खोला बड़ा राज

Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची में संजू सैमसन का नाम न होना सभी के लिए चौंकाने वाला था. इस मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

KCA President on Sanju Samson: चैंपियन ट्रॉफी 2025 का पहला मैच 19 फरवरी को खेला जाना है. इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से है, जिसके लिए 18 जनवरी को बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी. इस लिस्ट में संजू सैमसन का नाम न होने से सभी फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं.

इन सबके बीच कहा जा रहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी की अनदेखी ही संजू सैमसन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की भारतीय टीम से बाहर किए जाने की वजह है. इस पर केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के प्रेसिडेंट जयेश जॉर्ज ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए केरल की टीम में संजू सैमसन क्यों नहीं थे.

केसीए जॉर्ज का बड़ा खुलासा
इस मामले पर बात करते हुए केरल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जयेश जॉर्ज ने कहा कि संजू सैमसन ने एक लाइन के मैसेज के जरिए विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी एब्सेंस के बारे में बताया था. जॉर्ज ने कहा, "संजू सैमसन ने एक लाइन के टेक्स्ट के जरिए हमें बताया कि वह 30 सदस्यीय ट्रेनिंग कैंप के लिए मौजूद नहीं होंगे. यह उनका व्यक्तिगत फैसला था, और बाद में उन्होंने चयन के लिए अपनी उपलब्धता जताई."

उन्होंने आगे कहा, "हम हमेशा मानते थे कि सैमसन टीम के कप्तान बनने के लिए बिल्कुल सही हैं, क्योंकि वह हमारे व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और उन्होंने एसएमएटी सीजन में भी कप्तानी की थी. लेकिन उनका रवैया ऐसा रहा है कि वह तब ही उपलब्ध होते हैं जब वह खुद चाहें, जिससे चयन प्रक्रिया पर असर पड़ा है."

सैमसन का आखिरी प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम नवंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई थी. यहां दोनों टीमों के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई. जिसमें संजू सैमसन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. सैमसन ने 4 मैचों में 72 की औसत से 216 रन बनाए. सैमसन ने इस टी20 सीरीज में 2 शतक भी लगाए.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह , यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा

यह भी पढ़ें:
करुण नायर पर दोहरी चोट; पहले चैंपियंस ट्रॉफी में अनदेखी, अब विजय हजारे ट्रॉफी में हारे फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget