एक्सप्लोरर

IPL 2019: केएल राहुल ने कहा, वर्ल्ड कप पर ध्यान नहीं, आईपीएल का लुत्फ ले रहा हूं

IPL 2019: अपने आलोचकों और असफलताओं को लेकर खड़े किए जा रहे सवाल पर राहुल ने कहा कि वह बाहरी लोग जो कह रहे हैं उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देते.

जब प्रतिभा की बात आती है तो कोई भी के.एल. राहुल की बल्लेबाजी पर उंगली नहीं उठा सकता, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीज़न में शुरुआती असफलता के बाद से आलोचकों ने उनकी फॉर्म पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. साथ ही ऐसा भी कहा जाने लगा था कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अपने आलोचकों को हालांकि राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 71 रनों की शानदार पारी खेल अच्छा जवाब दिया. राहुल ने कहा कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में कुछ खराब मैच ज्यादा मायने नहीं रखते हैं. यह सिर्फ एक अच्छी पारी की बात है जो काफी चीजें बदल देगी. उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर यह जरूरी है कि हम अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करें. साथ ही यह भी जरूरी है कि हम वर्तमान में रहें. अगर आप अच्छा करते हैं तो आप अपने आप ही चयन की रेस में होंगे. लेकिन अगर आप चयन के बारे में सोचते हैं तो आप अपने आप पर बहुत अधिक दबाव बना लेंगे. मैं वो नहीं हूं जो विश्व कप के बारे में ज्यादा सोच रहा है. मैं सिर्फ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए अच्छा करना चाहता हूं और आईपीएल का लुत्फ उठाना चाहता हूं." अपने आलोचकों और असफलताओं को लेकर खड़े किए जा रहे सवाल पर राहुल ने कहा कि वह बाहरी लोग जो कह रहे हैं उसे अपने ऊपर हावी नहीं होने देते. उन्होंने कहा, "मैं अत्यधिक दबाव के बारे कुछ नहीं जानता. मैं ज्यादा पढ़ता हूं. हां रन न करना और अच्छी शुरुआत न कर पाना हमेशा निराशाजनक बात होती है, लेकिन यह बड़ा टूर्नामेंट है और एक बड़ी पारी आपको वापस पटरी पर ला देगी." राजस्थान के साथ हुए मुकाबले में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन का जोस बटलर को मैनकड़िंग आउट करना चर्चा का विषय रहा था, लेकिन राहुल ने कहा कि वो टीम में के बारे में क्या लिखा जा रहा है उसको ज्यादा तवज्जो नहीं देती. बकौल राहुल, "क्या लिखा जा रहा है इस पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. हम एक नई टीम हैं और लीग का आनंद लेना चाहते हैं. हमारी टीम का माहौल काफी सकारात्मक है. हम लगातार सीखने और सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget