एक्सप्लोरर

ENG vs SL: जोस बटलर ने टीम के साथ-साथ खुद को भी कोसा, वर्ल्ड कप में खराब परफॉर्मेंस को लेकर दिए ये जवाब

Jos Buttler: वर्ल्ड कप 2023 के पांच में से चार मुकाबले गंवाने के बाद जोस बटलर ने कहा है कि वह और उनके साथी खिलाड़ी इस पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने से बहुत पीछे रह गए.

Jos Buttler on England's Performance in WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार (26 अक्टूबर) रात इंग्लैंड को एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका ने महज 25 ओवर में ही इंग्लिश टीम को पटखनी दे डाली. इस हार के बाद इंग्लैंड का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रेस से बाहर होना लगभग तय है. वह अब तक 5 मैचों में 4 मैच गंवा चुकी है. वर्ल्ड कप में इस खराब परफॉर्मेंस पर इंग्लिश कप्तान जोस बटलर बेहद निराश नजर आए. उन्होंने श्रीलंका से मैच के बाद अपनी टीम की कमजोरियां उगाजर करने के साथ-साथ खुद को भी खूब कोसा.

जोस बटलर ने कहा, 'यह अविश्वसनीय रूप से बेहद कठिन और निराशाजनक टूर्नामेंट रहा है. मैं अपने आप से निराश हूं और अन्य खिलाड़ी भी खुद से निराश हैं क्योंकि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. मैं अपने खिलाड़ियों की कोशिशों में गलती नहीं बता रहा लेकिन यह साफ है कि हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रह गए. मेरे पास टीम के इस खराब प्रदर्शन के लिए इस वक्त कोई सही जवाब नहीं है. एक कप्तान के तौर पर आप खुद भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को लीड करना चाहते हैं लेकिन मैं इस भूमिका को निभाने में काफी पीछे रह गया.

टीम में आत्मविश्वास की कमी होने के सवाल पर क्या बोले बटलर?
बटलर कहते हैं, 'ईमानदारी से कहूं तो ऐसा नहीं है. हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. वे इस तरह के हालातों से पहले भी मुखातिब होते रहे हैं. आप रातोरात एक खराब खिलाड़ी नहीं बन जाते. हमारे लिए सबसे बड़ा फ्रस्टेशन यही है कि हम अपने बेहतर खेल से बहुत पीछे रह गए. इसके अलावा अन्य कोई कारण फिलहाल मुझे नजर नहीं आ रहा.'

सिलेक्शन और रणनीति पर बटलर का जवाब
बटलर ने कहा, 'टीम चयन हमारी समस्या नहीं रही है. हमारी समस्या परफॉर्म नहीं कर पाना है. मैदान पर टीम के जो भी खिलाड़ी मौजूद रहे वह तय मानकों को हिसाब से बहुत दूर रहे. जिस तरह की गलतियां हमने की, आमतौर पर हम ऐसा नहीं करते हैं. यहां तक कि हम बेसिक चीजें भी ठीक से नहीं कर पाए.'

यह भी पढ़ें...

Viral Video: 'पापा शाहीन टीम में क्यों है?' बेटी के मजेदार सवाल पर शाहिद अफरीदी का दिलचस्प जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget