एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 31 साल पहले आज ही के दिन की यह वायरल फोटो, जानें जावेद मियांदाद ने किरण मोरे के सामने क्यों की थी ये हरकत

World Cup 1992: 31 साल पहले हुए भारत-पाक मैच में जावेद मियांदाद ने किरण मोरे की नकल करते हुए उनके सामने छलांग लगाई थी. इस तस्वरी ने तब बहुत सुर्खियां बटोरीं थीं.

Javed Miandad and Kiran More: 4 मार्च 1992 का दिन और वर्ल्ड कप में भारत-पाक की भिड़ंत. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में आमने-सामने थी. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा था और जावेद मियांदाद और आमिर सोहेल पाकिस्तान को जीत के करीब ले जा रहे थे. तभी बीच मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा आज तक होती रहती है.

पाकिस्तान की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर 85 रन बना चुकी थी. तभी मियांदाद और भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के बीच कुछ नोंक-झोंक हुई. सचिन तेंदुलकर तब गेंदबाजी कर रहे थे. यहां मियांदाद अंपायर के पास गए और अंपायर से किरण मोरे की शिकायत की. अंपायर ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मियांदाद ने कवर की ओर शॉट जमाया और इसके बाद तेजी से क्रीज की ओर आते हुए किरण मोरे के सामने छलांग लगा दी.

मियांदाद ने की थी मोरे की नकल
मियांदाद ने यह छलांग किरण मोरे की नकल करते हुए लगाई थी. दरअसल, मियांदाद जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो जिस किसी भी गेंद पर वह चूकते तो किरण मोरे आउट की अपील करने लगते. किरण मोरे के बार-बार अपील करने के कारण ही मियांदाद ने पिच पर मोरे की नकल करते हुए आउट की अपील की और छलांग लगाई. यह पल कैमरे में कैद हो गया और अगले दिन अखबारों की सुर्खियां भी बना.

भारत ने जीता था यह मुकाबला
वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में जैसे ही आमिर सोहेल और मियांदाद के बीच हुई 83 रन की साझेदारी टूटी तो पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से बिखर गई. 49वें ओवर में पाक की पूरी टीम महज 173 रन पर ऑलआउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 43 रन से जीत लिया. हालांकि भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी और पाक टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर यह वर्ल्ड कप जीत लिया था.

यह भी पढ़ें...

Indore Test: इंदौर में उल्टा पड़ गया स्पिन फ्रेंडली पिच बनवाने का फॉर्मूला, जानें कैसे अपने ही जाल में फंस गई टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget