एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह का होना क्यों है जरूरी? प्रज्ञान ओझा ने बताया कारण

Jasprit Bumrah Team India: जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापसी कर ली है. वे चोट की वजह से वजह से लंबे वक्त से मैदान से दूर थे. बुमराह को लेकर प्रज्ञान ओझा ने प्रतिक्रिया दी है.

Jasprit Bumrah Team India World Cup 2023: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं. लेकिन अब वे मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में खूब पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने प्रैक्टिस मैच में बॉलिंग भी की. बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तान भी बनाया गया है. प्रज्ञान ओझा ने बुमराह को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि विश्व कप 2023 के लिए बुमराह का टीम में होना क्यों जरूरी है.

प्रज्ञान का मानना है कि विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया के सेटअप में बुमराह का होना बहुत जरूरी है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ओझा ने कहा, ''मुझे लगता है कि बुमराह का भारतीय सेटअप में होना बहुत जरूरी है. इसी वजह से हम उनकी वापसी की चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने करीब एक साल से क्रिकेट नहीं खेला है. अगर हम आयरलैंड के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम को देखें तो इसमें कई युवा खिलाड़ियों मौका दिया गया है. ऐसी स्थिति में सीनियर खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाता है. वे भारतीय टीम के कप्तान हैं और जिम्मेदारी लेना पसंद करते हैं.''

गौरतलब है कि भारतीय टीम विश्व कप से पहले एशिया कप खेलेगी. टीम इंडिया अगस्त में आयरलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे के लिए  बुमराह को टीम का कप्तान बनाया गया है. भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद 20 अगस्त को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. वहीं तीसरा टी20 मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा. भारत ने इस दौरे के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. 

आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम - जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

यह भी पढ़ें : IND vs WI 3rd ODI: टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत पर हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया, पढ़ें रोहित-विराट को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget