एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah इंग्लैंड की धरती पर कर रहे हैं कमाल, बल्ले के बाद गेंद से हासिल किया खास मुकाम

IND Vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में तीन विकेट हासिल किए. बुमराह ने इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

India Vs England: इंग्लैंड की धरती पर पहुंचने के बाद से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की किस्मत पूरी तरह से बदल गई है. पहले तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोविड पॉजिटिव होने की वजह से जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की कमान संभालने का मौका मिला. इसके बाद बुमराह ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में 29 रन जड़ दिए. अब बुमराह गेंद से भी इंग्लैंड की धरती पर बेहद ही खास मुकाम हासिल करने में कामयाब हो गए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में गेंद से कमाल दिखाते हुए जसप्रीत बुमराह ने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. बुमराह अब तक पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 21 विकेट हासिल कर चुके है. इसके साथ ही पांच टेस्ट मैच की सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.

जसप्रीत बुमराह ने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पछाड़ा है. भुवी ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 टेस्ट की सीरीज में 19 विकेट हासिल किए थे. 2007 में जहीर खान ने पांच टेस्ट की सीरीज में 18 विकेट हासिल किए थे. इशांत शर्मा ने भी 2018 में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 18 विकेट हासिल किए और वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.

बल्ले से भी दिखाया कमाल

इससे पहले बुमराह ने बल्ले से वो कमाल दिखाया जो टेस्ट क्रिकेट में कोई और बल्लेबाज नहीं कर पाया था. बुमराह टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बुमराह ने टीम इंडिया की पहली पारी में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में 29 रन स्कोर किए. 

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट मैच के जरिए पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालने का मौका मिला है. जसप्रीत बुमराह इस मौके को हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं.

IND vs ENG 5th Test: विराट कोहली से बहस पर क्या बोले जॉनी बेयरस्टो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget