एक्सप्लोरर

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बने

James Anderson Test Wickets: इंग्लैंड के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन भारत के अनिल कुंबले को पीछे छोड़ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं.

India vs England 1st Test: नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस टेस्ट में केएल राहुल के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 620वां विकेट रहा. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को पीछे छोड़ यह उपलब्धि हासिल की. इस लिस्ट में पहले नंबर पर मुथैया मुरलीधरन और दूसरे नंबर शेन वॉर्न हैं. एंडरसन ने भारत के अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है. 

39 साल के जेम्स एंडरसन इस टेस्ट में खबर लिखे जाने तक चार विकेट ले चुके हैं. उन्होंने केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और शार्दुल ठाकुर को पवेलियन की राह दिखाई. अब टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 621 विकेट हो गए हैं. 

बतौर तेज़ गेंदबाज़ दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं एंडरसन

22 मई 2003 को लॉर्ड्स के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाले एंडरसन ने अपने पहले टेस्ट की पहली ही पारी में पांच विकेट लिए थे. इसके बाद से लगातार टेस्ट क्रिकेट में उनका बोलबाला रहा. वह टेस्ट में बतौर तेज़ गेंदबाज़ दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. 

अपना 163वां टेस्ट खेल रहे एंडरसन के नाम अब 621 विकेट हैं. वह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 30 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. भारत के खिलाफ जारी इस टेस्ट में भी उनके पास पांच विकेट लेने का मौका है. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट  (श्रीलंका)

शेन वॉर्न- 708 विकेट  (ऑस्ट्रेलिया)

जेम्स एंडरसन- 621 विकेट (इंग्लैंड)

अनिल कुंबले- 619 विकेट (भारत)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget