एक्सप्लोरर

कुलदीप, चहल का सामना करना होगा मुश्किल: केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि सीमित ओवरों की सीरीज में भारत के कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी का सामना करना उनकी टीम के लिए मुश्किल काम होगा.

मुंबई: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि सीमित ओवरों की सीरीज में भारत के कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी का सामना करना उनकी टीम के लिए मुश्किल काम होगा.

विलियमसन ने कहा, ‘‘दोनों (कुलदीप और चहल) काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं. आईपीएल में उनका अनुभव उनके लिए काफी अहम रहा जिससे उन्होंने भारत के लिये खेलने की अपनी दावेदारी पेश की. ये दोनों काफी सफल भी रहे हैं. हम जानते हैं कि यह कड़ी चुनौती होगी, लेकिन हमारे खिलाड़ी इस चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं. ’’

उन्होंने कुलदीप का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अभी बहुत अधिक चाइनामैन गेंदबाज नहीं हैं और जो हैं वे काफी सफल हो रहे हैं. उनका सामना करना चुनौती है. ’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उनके (कुलदीप और चहल) गेंदबाज काफी अच्छे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम यहां की पिचों पर किस तरह से अनुकूलित होते हैं. ’’

भारत ने दो अक्तूबर से यहां हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल नहीं किया जबकि उसने कुलदीप, चहल और बायें हाथ के आर्थोडोक्स स्पिनर अक्षर पटेल को टीम में रखा है.

यह पूछने पर कि क्या वह भारतीय टीम से इन अनुभवी स्पिनरों के बाहर किये जाने से हैरान हैं तो न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘भारतीय टीम में इतने सारे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे पिछले कुछ समय से इतना क्रिकेट खेल रहे हैं कि यह सामान्य सी बात है कि कुछ खिलाड़ियों को कुछ निश्चित समय से आराम दिया जायेगा. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभार, जब हमारा व्यस्त कार्यक्रम होता है तो हम भी ऐसा ही करते हैं. सभी खिलाड़ियों का हर समय सभी प्रारूपों में खेलना असंभव है क्योंकि कार्यक्रम इतना व्यस्त होता है. ऐसा तो होता ही है. लेकिन आपको हमेशा ही पता है कि टीम इंडिया बहुत ही मजबूत होगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!
IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!
कब और किस देश में खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप, 12 टीमों के नाम पक्के, 8 जगह खाली
कब और किस देश में खेला जाएगा अगला टी20 वर्ल्ड कप, 12 टीमों के नाम पक्के, 8 जगह खाली

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget