एक्सप्लोरर

ईशान किशन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद अब्बास को लगाया गले, वीडियो वायरल होने पर फैन्स हुए नाराज

Ishan Kishan Mohammad Abbas Video: ईशान किशन नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी क्रिकेटर के गले लग रहे हैं.

ईशान किशन अभी इंग्लैंड में हैं, जहां वह नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं. यॉर्कशायर के खिलाफ चल रहे मैच की पहली पारी में ईशान ने 98 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 87 रनों की पारी खेली. इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर कुछ फैंस सवाल उठा रहे हैं. दरअसल ईशान किशन एक विकेट मिलने के बाद गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को गले लगा रहे हैं. अब्बास पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं, जो उनके साथ एक टीम में खेल रहे हैं.

नॉटिंघमशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने पहली पारी में 487 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यॉर्कशायर ने 3 विकेट खोकर 154 रन बना लिए. यॉर्कशायर की पहली ही पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद अब्बास ने एडम लीथ को विकेट के पीछे कैच आउट कराया. ईशान किशन विकेटकीपर हैं.

ईशान किशन और मोहम्मद अब्बास का वीडियो वायरल

पहली ही गेंद पर मिलने से सभी खिलाड़ी खुश हो गए, ईशान और गेंदबाज अब्बास गले मिले. ये क्रिकेट में आम बात है लेकिन ये इसलिए ख़ास था क्योंकि कुछ दर्शक इसे भारत पाकिस्तान के नजरिए से भी देख रहे थे. मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान के हैं, जो नॉटिंघमशायर काउंटी के लिए ईशान के साथ खेल रहे हैं.

भारत नहीं चाहता कि क्रिकेट में भी उसका रिश्ता पाकिस्तान के साथ रहे, तभी इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती. मुंबई आतंकी हमले के बाद आईपीएल से भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को बैन कर दिया गया. भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही आमने सामने होते हैं. इसलिए ये क्लिप बहुत वायरल हो रहा है.

 

35 वर्षीय मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 27 टेस्ट में 100 विकेट लिए हैं. उन्होंने 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम सिर्फ 1 विकेट है. अब्बास के नाम 195 फर्स्ट क्लास मैचों में 791 विकेट हैं. 

ईशान किशन को पिछले साल बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किया था, लेकिन इस बार उन्हें सी केटेगरी में शामिल किया गया. ईशान ने भारत के लिए 2 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम 78 रन हैं. ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने क्रमश 933 और 796 रन बनाए हैं. वनडे में वह दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget