एक्सप्लोरर

IRE vs IND: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड ने किया टीम का एलान

भारतीय क्रिकेट टीम के रवाना होने से पहले आयरलैंड ने दो टी 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के रवाना होने से पहले आयरलैंड ने दो टी 20 मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में 27 और 29 जून को टी 20 मुकाबले खेलेगी. आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में 18 साल के जोशुआ लिटल और एंडी मैकब्राइन की वापसी हुई है. जबकि गैरी विलसन के हाथों में टीम की कमान है.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लिटिल अब तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय टी 20 खेले हैं. उन्होंने साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वहीं 25 साल के मैकब्राइन एक ऑफस्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्होंन देश के लिए 30 वनडे और 19 टी मुकाबले खेले हैं.

भारत और आयरलैंड की टीम अब तक एक बार ही टी 20 मुकाबले में आमने सामने हुई है. 2009 टी 20 विश्व कप में हुए इस मुकाबले को भारत ने आसानी के साथ 8 विकेट से जीता था. उस मुकाबले में जहीर खान ने 19 रन देकर 4 विकेट झटके थे.

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले आयरलैंड काउंटी टीम ससेक्स के खिलाफ 24 जून को टी 20 मुकाबला खेलेगी. टीम के चयनकर्ता एंड्र्यू वाइट ने कहा कि भारत के खिलाफ चुनी गई टीम भविष्य को ध्यान में रखकर चुनी गई है. उन्होंने कहा कि ससेक्स खिलाफ होने वाले मुकाबले से हमें प्लेइंग इलेवन चुनने में मदद मिलेगी.

आयरलैंड की टीम - गैरी विल्सन (कप्तान), एंड्रयू बलबीरनी, पीटर चेस, जॉर्ज डॉक्रेल, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, केविन ओ'ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, स्टुअर्ट पोएन्टर, बॉयड रैंकिन, जेम्स शैनन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, स्टुअर्ट थॉम्पसन

भारत की टीम - विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्डिक पांड्य, दिनेश कार्तिक, युजेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बुमरा, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव.

मैच - 27 जून और 29 जून रात 8.30 बजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget