एक्सप्लोरर

IPL2017: पंजाब को मिलेगी मुंबई की मुश्किल चुनौती

IPL2017: पंजाब को मिलेगी मुंबई की मुश्किल चुनौती


इंदौर: सीजन-10 में अच्छी शुरुआत के बाद रास्ते से भटकी किंग्स इलवेन पंजाब की टीम आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ चुनौती पेश करेगी. पंजाब ने शुरुआती दो मैच जीत कर इस सीजन में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन, इसके बाद लगातार तीन मैच हारने के कारण वह बैकफुट पर चली गई है. वहीं, मुंबई ने पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार चार मैच जीत कर आठ टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. 


 


पंजाब ने शुरुआती दो मैच इसी मैदान पर जीते थे. एक बार फिर इस मैदान पर लौटने के बाद उसकी कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी. टीम में हाशिम अमला, डेविड मिलर, कप्तान ग्लैन मैक्सवेल और ऋद्धिमान साहा पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी.


 


पिछले मैच में 50 गेंदों में 95 रनों की पारी खेलने वाले मनन वोहरा ने भी टीम की उम्मीदों को बढ़ाया है और बताया है कि वह भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं. मनन हालांकि पिछले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे, बावजूद इसके उनसे टीम की उम्मीदें बढ़ गई हैं.


 


पंजाब की बल्लेबाजी उसकी ताकत है, लेकिन शुरुआती दो मैचों के बाद संयुक्त प्रदर्शन की कमी टीम में देखने को मिली है. गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने प्रभावी गेंदबाजी की है. मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल, केसी करियप्पा पर भी गेंदबाजी में काफी कुछ निर्भर करेगा. 


 


राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ खेले गए टूनार्मेट के पहले मैच में हारने के बाद मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार जीत अपने हिस्से में डाली हैं. इस जीत में टीम के मध्यक्रम का सबसे ज्यादा योगदान रहा है. मुंबई के मध्यक्रम में नीतीश राणा, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या हैं. इन तीनों ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा है. एक बार फिर मुंबई का प्रदर्शन इस तिगड़ी पर बहुत हद तक निर्भर करेगा. 


 


मुंबई की सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा का रन न करना है. रोहित अभी तक उस अंदाज में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 


 


मुंबई की गेंदबाजी ने भी उसकी जीत में अहम रोल अदा किया है. लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह अंत के ओवरों में विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकते हैं तो मिशेल मैक्लेघन, हार्दिक, हरभजन सिंह, टिम साउदी और क्रुणाल शुरुआत और बीच के ओवरों में टीम के लिए विकेट भी निकालते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget