IPL Auction 2022: पहले दिन इन 23 खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार, सुरेश रैना से लेकर स्टीव स्मिथ तक रहे अनसोल्ड
IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों ने मोटी कमाई की. वहीं 23 खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला.

IPL 2022 Mega Auction Unsold Players List: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी का आज दूसरा दिन है. मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली. फ्रेंचाइजियों ने इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा लुटाया. लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. हैरानी की बात यह है कि इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. आइये जानें कि पहले दिन कौन से 23 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.
पहले दिन ये 23 खिलाड़ी रहे अनसोल्ड-
डेविड मिलर- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
सुरेश रैना- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
स्टीव स्मिथ- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
शाकिब अल हसन- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
मोहम्मद नबी- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
मैथ्यू वेड- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
रिद्धिमान साहा- बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये
उमेश यादव- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
आदिल रशीद- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
मुजीब उर रहमान- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
इमरान ताहिर- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
एडम जम्पा- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
अमित मिश्रा- 1.5 करोड़ रुपये
रजत पाटीदार- 20 लाख रुपये
अनमोलप्रीत सिंह- 20 लाख रुपये
हरि निषांत- 20 लाख रुपये
मोहम्मद अजहरुद्दीन- 20 लाख रुपये
विष्णु विनोद- 20 लाख रुपये
विष्णु सोलंकी- 20 लाख रुपये
एन जगदीशन- 20 लाख रुपये
मनीमरण सिद्धार्थ- 20 लाख रुपये
संदीप लामिछाने- 40 लाख रुपये
सैम बिलिंग्स- 2 करोड़ रुपये.
दूसरे दिन कैसे होगी नीलामी?
नीलामी के लिए 503 खिलाड़ी बचे हुए हैं. इनके साथ ही IPL फ्रेंचाइजी की मांग पर पहले दिन नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों में से भी कुछ नाम दूसरे दिन शामिल किए जा सकते हैं. नीलामी की शुरुआत में पहले से तय 64 खिलाड़ियों (161 में से 97 पर बोलियां लग चुकी हैं) पर बोली लगाई जाएगी. इसके बाद बचे हुए नामों में IPL की सभी फ्रेंचाइजी द्वारा सौंपी गई लिस्ट में शामिल नामों पर ही बोली लगाई जाएगी. यानी आखिरी के 439 खिलाड़ियों में से केवल उन्हीं पर बोली लगेगी, जिनका नाम फ्रेंचाइजी की लिस्ट में शामिल होगा. हर फ्रेंचाइजी ने आज सुबह 9 बजे 20-20 खिलाड़ियों की ऐसी लिस्ट IPL ऑक्शन कमिटी को सौंप दी है.
यह भी पढ़ें-
IPL Auction 2022: पहले दिन ये खिलाड़ी हुए मालामाल... ईशान, चाहर, अय्यर और आवेश की हुई बंपर कमाई
Source: IOCL


















