एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: पहले दिन ये खिलाड़ी हुए मालामाल... ईशान, चाहर, अय्यर और आवेश की हुई बंपर कमाई

IPL Mega Auction 2022: आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के पहले दिन कई खिलाड़ियों ने मोटी कमाई की. फ्रेंचाइजियों ने इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा लुटाया.

IPL Mega Auction 2022 First Day Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन की नीलामी का आज दूसरा दिन है. मेगा ऑक्शन के पहले दिन कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली. फ्रेंचाइजियों ने इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा लुटाया. जानिए पहले दिन किन खिलाड़ियों की बंपर कमाई हुई. 

ईशान किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, आवेश खान, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, निकोलस पूरन, शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के पहले दिन शनिवार को बड़ी कमाई की. नीलामी खिलाड़ियों के एक बड़े सेट के साथ शुरू हुई और भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा. कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी लिया.

शिखर धवन पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें पंजाब ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा. राजस्थान में अश्विन के साथ ट्रेंट बोल्ट थे, जिन्हें 8 करोड़ में खरीदा गया. 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ने काफी दिलचस्पी दिखाई. हालांकि, अंतत: पंजाब किंग्स ने रबाडा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा. दूसरी ओर, गुजरात ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपये में लिया. 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2021 संस्करण में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले फाफ डू प्लेसिस ने अपनी पूर्व टीम को शुरुआती दिलचस्पी दिखाई थी. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उन्हें 7 करोड़ रुपये में लेने में कामयाब रही. दक्षिण अफ्रीका के कीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 6.75 करोड़ रुपये में लखनऊ के हुए. 

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर का बेहद कम में सौदा कर लिया. फ्रेंचाइजी ने उन्हें सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. संयोग से वॉर्नर ने 2009 में दिल्ली के साथ अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की थी, जब वे डेयरडेविल्स थे. 

पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ रुपये में वापस लिया. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरन हेटमायर के लिए उनकी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने काफी बड़ी बोली लगाई, लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8.5 करोड़ रुपये में हासिल किया.

भारत के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये में वापस लिया. संयोग से चेन्नई एकमात्र टीम थी जिसने उथप्पा के लिए बोली लगाई थी. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस में गए. 

भारत के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल, उनकी पूर्व टीम बैंगलोर, चेन्नई और मुंबई तीन-तरफा लड़ाई में लगी हुई थी, लेकिन राजस्थान ने उन्हें 7.75 करोड़ रुपये में ले लिया. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से प्रतिस्पर्धा को पीछे छोड़ते हुए 4.40 करोड़ रुपये में वापस लाया.

यह भी पढ़ें- 

IPL Auction 2022: IPL के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने आवेश खान, लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hardik Pandya Statement: जसप्रीत बुमराह से जुड़े सवाल पर ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या, कहा- 'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...'
जसप्रीत बुमराह से जुड़े सवाल पर ये क्या बोल गए हार्दिक पांड्या, कहा- 'ये मेरी प्रॉब्लम नहीं...'
'यह लड़का...', सूर्या ने 5 शब्दों में यूं की तिलक वर्मा की तारीफ, GT के खिलाफ जीत के बाद किया पोस्ट
'यह लड़का...', सूर्या ने 5 शब्दों में यूं की तिलक वर्मा की तारीफ, GT के खिलाफ जीत के बाद किया पोस्ट
Tilak Varma Century: सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
Shubman Gill Statement: 100 रनों पर ढेर हुई GT, फिर भी शुभमन गिल ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; जानें क्या कहा
100 रनों पर ढेर हुई GT, फिर भी शुभमन गिल ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
Hungary PM Remark: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
Embed widget