एक्सप्लोरर

IPL 2024: 'आईपीएल ओलंपिक गेम्स की तरह...', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और LSG के कोच ने दी प्रतिक्रिया

IPL: आईपीएल दुनिया का सबसे बड़ा और पुरानी टी20 लीग है. इस लीग के दिवाने सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स भी हैं. ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व क्रिकेटर ने तो आईपीएल की तुलना ओलंपिक से कर दी है.

Justin Langer: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कोच जस्टिन लैंगर आईपीएल के फैन हो गए हैं. 53 साल के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने आईपीएल की खूब तारीफ की है. दरअसल आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने गौतम गंभीर को हटाकर जस्टिन लैंगर को आईपीएल के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2024 के लिए कोच नियुक्त किया है. 

आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की ऑक्शन टेबल पर जस्टिन लैंगर मौजूद थे. लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो में जस्टिन लैंगर ने भारत के इस टी20 लीग यानी आईपीएल के बारे में काफी कुछ कहा है.

आईपीएल के बारे में लैंगर ने क्या कहा

उन्होंने कहा कि, "आईपीएल ओलंपिक गेम्स की तरह है. यह बहुत बड़ा है. हर मैच शानदार होता है. इस टूर्नामेंट को पूरी दुनिया के लोग देखते हैं, और इसका पूरा समर्थन करते हैं. इसका हिस्सा बनने का अवसर पाना एक ऐसी चीज है, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं."

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कोचिंग संभालने के बाद विराट कोहली और लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की भी तारीफ की.  उन्होंने कहा कि, "मैं जब ऑस्ट्रेलिया का कोच था, और जब हम भारत के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे, उस वक्त मैं तब तक रिलेक्स नहीं होता था जब तक विराट कोहली और केएल राहुल आउट ना हो जाए."

इसके अलावा जस्टिन लैंगर ने आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच के नाते कहा कि, "मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए केएल राहुल जैसा खिलाड़ी कप्तान के रूप में मिला है."

लखनऊ ने छोड़ा गंभीर का साथ

आपको बता दें कि लखनऊ की टीम ने आईपीएल में अपना पहला सीज़न 2022 में खेला था, और पहले दोनों सीज़न में उनके लिए मेंटर की भूमिका भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल जिताने वाले खिलाड़ी गौतम गंभीर थे.

गंभीर की निगरानी में केएल राहुल की लखनऊ ने आईपीएल 2022, और आईपीएल 2023 में प्लेऑफ के लिए तो क्वालीफाई कर लिया, लेकिन एक बार भी फाइनल का सफर तय नहीं कर पाए. अब देखना होगा कि लखनऊ की टीम नए कोच जस्टिन लैंगर की निगरानी में आईपीएल 2024 में कहां तक पहुंच पाती है.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल हासिल की कई खास उपलब्धियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने T20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सवाल उठाने वालों को लगाई फटकार, जानिए क्या कहा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
फेसबुक पर जब चारुलता को रात के 11 बजे किया था मैसेज, किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं संजू सैमसन की लव स्टोरी
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
ब्राइड्समेड्स के बीच बैठ कृतिका-गौरव ने दिए पोज, सोहा अली खान ने शेयर की कपल की शादी की Inside तस्वीरें
ब्राइड्समेड्स से घिरे दिखे कृतिका-गौरव, कपल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आई सामने
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget