एक्सप्लोरर

Bajaj Housing Finance: 7000 करोड़ रुपये का होगा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ, सेबी को सौंपे दस्तावेज 

Upcoming IPO: इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल बजाज हाउसिंग फाइनेंस अपना कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी. आईपीओ के जरिए बजाज फाइनेंस 3000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी.

Upcoming IPO: बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की सब्सिडियरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) आईपीओ लेकर आने वाली है. कंपनी का आईपीओ लगभग 7000 करोड़ रुपये का होगा. आईपीओ लाने के लिए कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को दस्तावेज सौंप दिए हैं. 

4000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

बजाज हाउसिंग फाइनेंस द्वारा सेबी को दिए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस आईपीओ में 4000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी लगभग 3000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल रूट के जरिए जुटाने की कोशिश भी करेगी. आईपीओ का साइज करीब 7000 करोड़ रुपये रहने वाला है. 

बजाज फाइनेंस बेचेगी 3000 करोड़ रुपये के शेयर 

एक दिन पहले शुक्रवार को बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने कंपनी के लिस्टिंग प्लान की मंजूरी दे दी थी. इस आईपीओ के जरिए बजाज फाइनेंस लगभग 3000 करोड़ रुपये मूल्य के अपने शेयर भी बेचेगी. बजाज फाइनेंस के पास अपनी सब्सिडियरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस की 100 फीसदी हिसेदारी है. आईपीओ से मिलने वाले पैसे से कंपनी अपना कारोबार बढ़ाने की कोशिश करेगी. इस पैसे से उसकी पूंजी जरूरतें भी पूरी हो जाएंगी. 

15 अपर लेयर एनबीएफसी को मार्केट में करनी है लिस्टिंग 

सितंबर, 2022 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 15 अपर लेयर एनबीएफसी (NBFC) की लिस्ट जारी की थी. इनकी लोन बुक 50,000 करोड़ रुपये से ऊपर थी. आरबीआई के नियमों के अनुसार इन सभी एनबीएफसी सितंबर, 2025 तक स्टॉक मार्केट में लिस्ट होना है. यही वजह है कि बजाज फाइनेंस ने अपनी सब्सिडियरी का आईपीओ लाने का फैसला किया है. 

1,731 करोड़ रुपये रहा था बजाज हाउसिंग फाइनेंस का नेट प्रॉफिट

बजाज हाउसिंग फाइनेंस का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024 में 38 फीसदी बढ़कर 1,731 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी होम लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी जैसे प्रोडक्ट चलाती है. कंपनी के कुल लोन में से होम लोन का हिस्सा लगभग 57.8 फीसदी था.

ये भी पढ़ें

Narendra Modi: पीएम मोदी ने एलन मस्क को बोला थैंक यू, टेस्ला प्लांट को लेकर क्या अब बनेगी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget