एक्सप्लोरर

IPL 2024 Auction: ऑक्शन से पहले अश्विन की भविष्यवाणी, कहा- इन दो खिलाड़ियों पर लगेगी 14 करोड़ से ज्यादा की बोली

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को किया जाएगा. इस ऑक्शन से पहले रविचंद्रन अश्विन ने अनुमान लगाया है कि किन दो खिलाड़ियों पर 14 करोड़ से भी ऊपर की बोली लग सकती है.

Ravichandran Ashwin: भारत के महान स्पिन गेंदबाज में से एक रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले कुछ बड़ी बातें कही हैं. उन्होंने अनुमान लगाते हुए उस खिलाड़ी के बारे में बताया है, जिनके पीछे इस बार के ऑक्शन में कई टीमें जा सकती हैं, और उनके नाम पर 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बोली लग सकती है.

अश्विन ने लगाया ऑक्शन का अनुमान

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का ऑक्शन दुबई में आयोजित किया जाएगा. इसकी शुरुआत 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से होगी. इस ऑक्शन के लिए आईपीएल की सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है. इस बार के ऑक्शन में कुल 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 119 खिलाड़ी विदेशी हैं. इन विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ी इंग्लैंड और 21 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अश्विन ने अपनी वीडियो में ऑक्शन की प्राइज रेंज को क्रिकेटिंग शॉट्स से डिफाइन किया है. ये कुछ इस प्रकार हैं:

  • 2-4 करोड़ के बीच में बिकने वाले खिलाड़ी- डिफेंस
  • 4-7 करोड़ के बीच में बिकने वाले खिलाड़ी- ड्राइव
  • 7-10 करोड़ के बीच बिकने वाले खिलाड़ी - पुल
  • 10-14 करोड़ के बीच बिकने वाले खिलाड़ी - स्लॉग
  • 14 करोड़ से ऊपर बिकने वाले खिलाड़ी - हेलीकॉप्टर शॉट

14 करोड़ से ज्यादा वाली लिस्ट में दो ऑस्ट्रेलियाई

अश्विन ने अपने हेलीकॉप्टर शॉट की कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को रखा है. इसका मतलब है कि अश्विन के अनुसार इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर 14 करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लग सकती है. हालांकि, ट्रैविस हेड को अश्विन ने डिफेंस शॉट यानी 2-4 करोड़ रुपये की कैटगरी में रखा, जो काफी हैरान करने वाला अनुमान है.

उमेश यादव को अश्विन ने ड्राइव शॉट यानी 4-7 करोड़ वाली कैटेगरी में रखा है. इसी कैटेगरी में अश्विन ने न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र को भी रखा है, जिन्होंने वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. अश्विन के कवर ड्राइव प्रीडिक्शन यानी 7-10 करोड़ रुपये वाली लिस्ट में भारत के हर्षल पटेल, रोवमैन पॉवेल, गेराल्ड कोएत्ज़ी का नाम शामिल है. अब देखना होगा कि अश्विन की ये भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: क्या इस साल भी सबसे मंहगा खिलाड़ी खरीदेगी पंजाब किंग्स? जानें बाकी बचे पैसे से लेकर ऑक्शन स्ट्रेटजी तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget