एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: मिनी ऑक्शन में किन तीन खिलाड़ियों पर लग सकता है सबसे बड़ा दांव?

IPL 2023 Auction: भले ही नीलामी छोटी ही होगी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश निश्चित तौर पर होने वाली है.

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन अगले महीने होना है. सभी टीमों ने नीलामी से पहले रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले जिसमें दिग्गजों को रिलीज किया गया तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अंतिम समय में अपनी-अपनी टीमों में अपनी जगह बचा ली. भले ही नीलामी छोटी ही होगी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश निश्चित तौर पर होने वाली है. आइए जानते हैं वो तीन खिलाड़ी कौन से होंगे जिन्हें सबसे अधिक दाम मिल सकता है.

इन तीन खिलाड़ियों को मिल सकता है सबसे अधिक दाम

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने हाल ही में भारत दौरे पर टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. ग्रीन ने अपने करियर में केवल 21 टी20 मुकाबले ही खेले हैं, लेकिन उन्हें इस फॉर्मेट का तगड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है. ग्रीन के पास ओपनिंग करने और चार ओवर फेंकने की कला है. वह किसी भी टीम के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकते हैं. इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले बेन स्टोक्स की मांग भी काफी ज्यादा रहने वाली है. स्टोक्स ने जब भी आईपीएल खेला है उन्हें बड़ी कीमत ही मिली है. पिछला सीजन मिस करने वाले सैम कर्रन कातिलाना गेंदबाजी कर रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. कर्रन के लिए भी नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है.

हैदराबाद के पास होगा सबसे अधिक पैसा

सनराइजर्स हैदराबाद के पास नीलामी में सबसे अधिक 42.25 करोड़ रूपये होंगे. वे नीलामी में इसका फायदा भी ले सकते हैं. इसके बाद पंजाब किंग्स के पास भी 32.20 करोड़ रूपये होंगे. इन दो टीमों के बीच ही खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बिडिंग वार देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:

IPL Mini Auction: जेसन होल्डर को शामिल करे राजस्थान रॉयल्स, ऑक्शन के पहले पूर्व भारतीय दिग्गज ने दी खास सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget