एक्सप्लोरर

IPL 2021 के बाकी मैचों पर सस्पेंस बरकरार, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कही ये बात

ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, "हम बीसीसीआई से नियमित रूप से कई मुद्दों पर बात करते रहते हैं. खासकर ऐसे में जब हम कोविड-19 की चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं तो बातचीत होती ही रहती है. लेकिन अभी बीसीसीआई की तरफ से तारीखों को बदलने का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है."

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को बीच में ही रोकना पड़ा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2021 का पूरा करना के हरसंभव प्रयास कर रही है. हाल ही में खबर आई थी कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बाकी मैचों का आयोजन करना के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज़ निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले शुरू करने की अपील की है. लेकिन अब इंग्लैंड बोर्ड ने इस मामले पर बड़ा अपडेट दिया है. 

दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आज कहा कि उसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को आगे बढ़ाने का कोई अनुरोध नहीं मिला है, जिससे स्थगित हुए इंडियन प्रीमियर को पूरा करने के लिए एक विंडो बनाई जा सके. हालांकि, क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कल यानी गुरुवार को कहा गया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2021 के बाकी मैचों के आयोजन के लिए सितंबर विंडो प्रदान करने के लिए टेस्ट सीरीज को एक हफ्ते पहले शुरू करने के लिए ईसीबी से संपर्क किया था. 

ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा, "हम बीसीसीआई से नियमित रूप से कई मुद्दों पर बात करते रहते हैं. खासकर ऐसे में जब हम कोविड-19 की चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं तो बातचीत होती ही रहती है. लेकिन अभी बीसीसीआई की तरफ से तारीखों को बदलने का कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया गया है."

बता दें कि आईपीएल 2021 में 31 मैच बाकी हैं और बीसीसीआई टूर्नामेंट को पूरा करने के लिए एक विंडो तलाश रही है. भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से करेगा और सीरीज 14 सितंबर को खत्म होगी. शुरुआती टेस्ट 4-8 अगस्त तक ट्रेंट ब्रिज में है. इसके बाद लॉर्डस (12-16 अगस्त), हेडिंग्ले (25-29 अगस्त), द ओवल (2-6 सितंबर) और ओल्ड ट्रैफर्ड (10-14 सितंबर) में टेस्ट होंगे. 

भारतीय टीम दो जून को चार्टर फ्लाइट से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी. जहां उसे 18-22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget