एक्सप्लोरर

SRH vs DC: रनिंग के दौरान विकेट बचाने के चक्कर में स्टंप्स के सामने आए अमित मिश्रा, दिए गए आउट

IPL 2019, SRH vs DC: आईपीएल में इससे पहले पुणे वॉरियर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान भी ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड को लेकर आउट दिए जा चुके हैं.

बुधवार रात हुए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को दो विकेटों से हरा दिया और क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. दिल्ली इस मुकाबले को जीतने में तो कामयाब हो गई, लेकिन अमित मिश्रा जिस तरह से आउट होकर पवेलियन लौटे वो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुकाबले के ओखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 5 रनों की ज़रूरत थी. गेंद खलील अहमद के हाथ में थी. खलील ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन दिए. अब आखिरी तीन गेंदों पर दिल्ली को जीतने के लिए दो और स्कोर बराबर करने के लिए एक रन की ज़रूरत थी. चौथी गेंद पर दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा स्ट्राइक पर थे. खलील ने गेंद डाली लेकिन अमित मिश्रा उस पर शॉट नहीं खेल पाए. बॉल कीपर के दस्तानों में गई, इस दौरान मिश्रा रन लेने के लिए दौड़ पड़े. उधर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने नॉन स्ट्राइक से दौड़ कर आ रहे ट्रेंट बोल्ट को रन आउट करने के लिए थ्रो किया, लेकिन वो निशाने पर नहीं लगी. साहा की थ्रो सीधा खलील के हाथ में थी, खलील ने गेंद उठाकर अमित मिश्रा को रन आउट करने के लिए विकेट की तरफ थ्रो किया, लेकिन उसी वक्त अमित मिश्रा जो कि रन लेने के लिए दौड़ रहे थे, वो अपनी लाइन से हटकर विकेट के सामने आ गए. इस पर खलील समेत सभी खिलाड़ियों ने आपत्ती जताई और आउट की अपील की. हालांकि पहले अंपायरों को लगा कि ये कैच के लिए अपील की गई है. ऐसे में चेक करने के बाद उन्हें नोट आउट दे दिया गया, लेकिन जब विवाद बढ़ा तो दोबारा इस वाकये को थर्ड अंपायर ने गौर से देखा. बार बार वीडियो को देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पाया कि अमित मिश्रा जानबूझकर स्टंप्स की लाइन में आ गए ताकि थ्रो विकेटों पर न लगे. क्रिकेट की भाषा में इसे ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट कहा जाता है. लिहाजा उन्हें आउट करार दे दिया गया. आपको बता दें कि अमित मिश्रा इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ नहीं. आईपीएल में इससे पहले पुणे वॉरियर्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान भी ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड को लेकर आउट दिए जा चुके हैं.
आपको बता दें कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सनराइज़र्स हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था. बाद में दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक और ऋषभ पंत के 49 रनों की तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद को दो विकेटों से हराकार क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget