एक्सप्लोरर

IPL 2019 MI vs SRH: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर में मिली शानदार जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंची मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा मानते हैं कि स्पिनरों ने उनकी टीम की मैच में वापसी कराई थी.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर में मिली शानदार जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंची मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा मानते हैं कि स्पिनरों ने उनकी टीम की मैच में वापसी कराई थी.

रोहित के मुताबिक कम स्कोर की रक्षा करने में उनकी भूमिका अहम रही. इस मैच में तीन बार की चैम्पियन मुम्बई टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए लेकिन मनीष पांडेय के 71 नाबाद रनों की बदौलत हैदराबाद टीम 20 ओवरों में 162 रन बनाने में सफल रही.

मैच सुपर ओवर तक गया, जहां मुम्बई ने जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट कटाया.

रोहित ने मैच के बाद कहा कि हैदराबाद के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके लिए यह लक्ष्य आसान प्रतीत हो रहा था लेकिन स्पिनरों ने शुरुआती सफलता दिलाते हुए उनकी टीम को औसत स्कोर के बावजूद मुकाबले में बनाए रखा.

रोहित ने कहा, "हम बड़ा स्कोर करना चाहते थे. पिच 40 ओवर तक अच्छा खेली लेकिन इसके बाद रन बनाना मुश्किल हो गया. हम अपेक्षाकृत स्कोर नहीं हासिल कर सके. हम जानते थे कि अब गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी और हमारे स्पिनरों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मध्यक्रम पर दबाव बनाया और औसत लक्ष्य को बचाने में अहम भूमिका अदा की."

बीते साल मुम्बई इंडियंस प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी. प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर रोहित ने कहा, "यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हम टॉप-4 में हैं. हमारे लिए यह आसान नहीं था लेकिन हमने अपने प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखते हुए यह मुकाम हासिल किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget