एक्सप्लोरर

WATCH CSK vs DC: 3 गेंदों में 2 अविश्वसनीय स्टम्पिंग, कॉमेंटेटर-बल्लेबाज़-फील्डर किसी को नहीं हुआ यकीन

धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग से सबका दिल जीत लिया, उन्होंने बिज़ली से भी तेज़ रफ्तार से धोनी ने बल्लेबाज़ों को ऐसे आउट किया कि मानो पलक छपकने में भी ज्यादा वक्त लगता हो.

चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को अपने घर एमए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से मात दे एक बार फिर आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया.

चेन्नई की इस जीत के हीरो सुरेश रैना (59), लेग स्पिरन इमरान ताहिर (12-4) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 44) रहे. रैना और धोनी की पारियों के दम पर चेन्नई ने बेहद धीमी शुरुआत से बाहर निकलते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे और फिर ताहिर की अगुआई में चेन्नई ने दिल्ली को 16.2 ओवरों में 99 रनों पर ढेर कर दिया.

धोनी ने अंत में 22 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के मार चेन्नई को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

इतना ही नहीं उन्होंने एक बार फिर अपनी विकेटकीपिंग से भी सबका दिल जीत लिया. कल रात के मैच में बिज़ली से भी तेज़ रफ्तार से धोनी ने बल्लेबाज़ों को ऐसे आउट किया कि मानो पलक छपकने में भी ज्यादा वक्त लगता हो.

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 11 ओवर के बाद 83 रनों पर 6 विकेट गंवाकर खेल रही थी. एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े थे, जबकि दूसरी ओर क्रिस मोरिस बल्लेबाज़ी के लिए.

रविन्द्र जडेजा के ओवर की चौथी गेंद पर मोरिस स्ट्राइक पर थे, उन्होंने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ला के बगल से धोनी के पास गई और मोरिस का बिल्कुल मामूली से पैर हवा में था कि धोनी ने बेल्स उड़ा दिए. थर्ड अंपायर ने जब रीप्ले में देखा तो मोरिस के लिए कुछ नहीं बचा था.

इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर खेलने आए. लेकिन उन्होंने भी जडेजा की गेंद मिस की और उनका पैर भी हवा गया कि धोनी ने अय्यर को भी कोई मौका नहीं दिया. इस स्टम्प के बाद धोनी की जमकर तारीफ हो रही है और उनका ये सुपर फास्ट स्टम्पिंग वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रायन लारा को भेजा गया था पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, कर दिया था रिजेक्ट; फिर कभी नहीं खेल पाए आईपीएल
ब्रायन लारा को भेजा गया था पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट, कर दिया था रिजेक्ट; फिर कभी नहीं खेल पाए आईपीएल
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम
IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गज क्रिकेटरों ने बताया चैंपियन का नाम
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
152 की रफ्तार वाले खतरनाक गेंदबाज की KKR में एंट्री? IPL 2026 में हर्षित राणा को किया रिप्लेस
152 की रफ्तार वाले खतरनाक गेंदबाज की KKR में एंट्री? IPL 2026 में हर्षित राणा को किया रिप्लेस

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Viral Video: मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
मथुरा स्टेशन पर 'सांप' लेकर टहलने लगा लड़का, वीडियो देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने
Dark Circles on Neck: गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
गर्दन के पीछे बनने लगे हैं काले-काले घेरे, समझ लीजिए खराब होने लगा है शरीर का यह पार्ट
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
वीजा-पासपोर्ट के झंझट खत्म, भूटान जाने का नया रास्ता खुला, जानिए कौन-सा भारतीय शहर बना ‘गेटवे’?
Embed widget