एक्सप्लोरर

IPL 2019 BLOG: विराट कोहली के कौन से बड़े रिकॉर्ड पर मंडरा रहा है खतरा

ये बड़ा रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का. इस लिस्ट में फिलहाल विराट कोहली पहले पायदान पर हैं. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले 176 मैचों में 5396 रन बनाए हैं. सुरेश रैना 189 मैचों में 5291 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं.

आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें प्रदर्शन को लेकर खिलाड़ियों पर जबरदस्त दबाव रहता है. कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो खुलकर कहते हैं कि उन्हें अपनी नेशनल टीम के लिए खेलने से कहीं ज्यादा ‘प्रेशर’ आईपीएल में लगता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस लीग में प्रदर्शन का सीधा संबंध पैसे से है. जो खिलाड़ी बल्ले या गेंद से जितना कमाल करता है उस पर पैसे की उतनी ही बरसात होती है. आपने भी महसूस किया होगा कि कई बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रसूख रखने वाले खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा पैसा एक ऐसे खिलाड़ी को मिलता है, जिसे कम ही लोग जानते हैं. कई बार तो बड़े नामों वाले खिलाड़ियों को कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं खरीदती क्योंकि उनकी स्कीम में वो खिलाड़ी फिट नहीं बैठ रहा होता है. इसके अलावा हर सीजन में ‘ऑरेंज कैप’ और ‘पर्पल कैप’ का भी जबरदस्त मुकाबला चलता है. जो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को मिलती है. आईपीएल 2019 में भी ये लड़ाई जबरदस्त चल रही है. रिकॉर्ड्स की इस उठापटक में विराट कोहली का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड खतरे में पड़ता दिख रहा है. क्या रैना निकल जाएंगे विराट से आगे ये बड़ा रिकॉर्ड है आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का. इस लिस्ट में फिलहाल विराट कोहली पहले पायदान पर हैं. उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक खेले 176 मैचों में 5396 रन बनाए हैं. सुरेश रैना 189 मैचों में 5291 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. विराट के लिए मुसीबत ये है कि अब उनकी टीम को इस सीजन में सिर्फ एक मैच खेलना है. जबकि सुरेश रैना के पास अभी कम से कम तीन मैच और हैं. चेन्नई की टीम को अभी एक लीग मैच खेलना है. इसके बाद अगर प्लेऑफ में वो एक मैच हार भी जाते हैं तो उन्हें एक और मौका मिलेगा. क्योंकि चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश करती दिख रही है. अगर पहली ही बार में फाइनल का टिकट मिल गया तो भी चेन्नई को तीन मैच खेलने हैं. सुरेश रैना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में 37 गेंद पर शानदार 59 रन बनाकर विराट कोहली के कुल रनों से दूरी को कम भी किया है. सुरेश रैना अब विराट कोहली से सिर्फ 105 रन पीछे हैं. इस बात पर उनकी पूरी नजर होगी कि वो इस सीजन के खत्म होने से पहले रिकॉर्ड बुक में ये कारनामा अपने नाम कर लें. सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में भारतीयों का जलवा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारतीय खिलाड़ियों की धूम है. टॉप पांच बल्लेबाजों में चार खिलाड़ी भारतीय हैं. पहले नंबर पर विराट और दूसरे पर रैना के अलावा तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा और पांचवें नंबर पर शिखर धवन हैं. इस लिस्ट में इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं डेविड वॉर्नर जो फिलहाल चौथी पायदान पर हैं. वॉर्नर इस सीजन के मैच खेलकर वापस ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं, इसलिए उनके कुल रनों में इजाफा अब नहीं होगा. जबकि शिखर धवन और रोहित शर्मा के पास भी अपने कुल रनों की संख्या को बढ़ाने का अच्छा खासा मौका है. फिलहाल रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में 184 मैचों में 4800 रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन के खाते में 156 मैचों में 4528 रन हैं. शिखर धवन की टीम दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. मुंबई की टीम के भी प्लेऑफ खेलने की पूरी पूरी उम्मीद है. जाहिर है रोहित शर्मा को भी रन बटोरने के ज्यादा मौके मिलने वाले हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget