एक्सप्लोरर

IPL 2018: दबाव के बीच कार्तिक ने कहा, प्लेऑफ खेलेगी मेरी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. दो बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार बदले हुए कप्तान और नई टीम के साथ मैदान पर उतर रही है. गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में टीम को चैंपियन बनाया था. ऐसे में टीम के नए कप्तान दिनेश कार्तिक पर बड़ा दबाव होगा. वो पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने जा रहे हैं.

कार्तिक ने माना कि आईपीएल में सफलता पूर्वक टीम का नेतृत्व करने वाले पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की जगह लेना कठिन काम होगा लेकिन उनमें ऐसी काबिलियत है कि केकेआर को प्लेऑफ( अंतिम चार) में पहुंचा सके और टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ले सकें.

केकेआर ने टीम को दो बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान गंभीर को रिटेन नहीं किया और तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक को 7.4 करोड़ रूपए में खरीदा.

टीम के जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के इतर कार्तिक ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर ने केकेआर के लिए जो हासिल किया है वह शानदार है. उन्होंने एक मापदंड स्थापित किया है.’’

गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम 2012 और2014 में चैम्पियन बनीं तो वहीं 2011, 2016 और 2017 में वह प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही.

कर्तिक के पास आईपीएल में अनुभव की कोई कमी नहीं है. उन्होंने टूर्नामेंट में इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर, मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व किया है.

कार्तिक ने कहा, ‘‘टीम के कप्तान के तौर पर मैनेजमेंट मुझ से भी वैसी ही उम्मीदें करेगा. मैं उम्मीदों के बारे में जानता हूं. हाँ, मुझ पर भी दबाव होगा. एक कप्तान के तौर पर आप से उम्मीद होती है कि टीम को कम से कम प्लेऑफ तक ले जाएं. मुझे लगता हैकि मैं इस स्थिति में हूं कि इन उम्मीदों को पूरा कर सकूं और टीम से सर्वश्रेष्ठ ले सकूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget