एक्सप्लोरर

शतकीय पारी के बाद गेल ने कसा तंज, कहा- सहवाग ने मुझे चुनकर आईपीएल को बचा लिया

क्रिस गेल के शानदार शतक के दम पर किंग्ल इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रन हरा दिया. अपनी इस दमदार पारी के बाद गेल का कहना है कि टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें चुनकर आईपीएल को बचा लिया.

क्रिस गेल के शानदार शतक के दम पर किंग्ल इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रन हरा दिया. अपनी इस दमदार पारी के बाद गेल का कहना है कि टीम के मेंटॉर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें चुनकर आईपीएल को बचा लिया. वेबसाइट 'ईएसपीएन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब टीम के मेंटर सहवाग ने इस साल हुए ऑक्शन में अंतिम मिनटों में गेल को अपनी टीम में शामिल किया. इससे पहले हुए दो दौर के ऑक्शन में किसी टीम ने गेल में रुचि नहीं दिखाई थी.

आपको बता दें कि पंजाब ने आईएस बिंद्रा स्टेडियम में गुरुवार रात को खेले गए मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को 15 रन से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच में गेल ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली.

गेल ने मैच के बाद दिए बयान में इस बात पर भी जोर देकर निराशा जताई कि नीलामी में पहले दो बार नाम लिए जाने के बावजूद किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा और इससे उन्हें काफी दुख हुआ. अंत में पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

गेल ने कहा, "मैं हमेशा से प्रतिबद्ध था. कई लोग कहेंगे कि गेल को अभी बहुत कुछ साबित करना है, क्योंकि उसे नीलामी में पहले दो बार घोषणा किए जाने पर किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. हालांकि, मैं यह कहूंगा कि सहवाग ने मुझे चुन कर आईपीएल को बचा लिया."

पंजाब और सहवाग द्वारा एक खिलाड़ी के तौर पर उनकी कीमत समझे जाने से गेल काफी खुश हैं और उन्हें आशा है कि वह सहवाग की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

गेल ने कहा, "आईपीएल के 11वें सीजन में मेरे लिए यह एक अच्छी शुरुआत है. मुझे लगातार दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर गेल दो मैच जीत लेगा, तो उन्हें लगेगा कि उन्होंने गेल पर जो पैसा लगाया था वह जाया नहीं हुआ. मैं अब सहवाग से अन्य लक्ष्यों के बारे में बात करूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget