एक्सप्लोरर

KKRvsRCB: ट्रेविस हेड-मंदीप सिंह के दम पर RCB ने बनाए 158 रन


KKRvsRCB: ट्रेविस हेड-मंदीप सिंह के दम पर RCB ने बनाए 158 रन

बेंगलुरू: ट्रेविस हेड और मंदीप सिंह की तूफानी पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आज कोलकाता के सामने 159 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ जारी मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर ने मंदीप सिंह (52) और शेन वाटसन के स्थान पर इस मैच में शामिल हुए ट्रेविस हेड (नाबाद 75) की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए.


मैच के दौरान बारिश ने भी खलल डाली थी, जिसके कारण कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा.


आईपीएल के अपने 100वें मैच में बेंगलोर की पारी की शुरुआत करने उतरे क्रिस गेल को उमेश यादव की गेंद पर कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने लपका. वह खाता भी नहीं खोल पाए.


इसके बाद मंदीप और कप्तान विराट कोहली (5) ने दूसरे विकेट के लिए 20 ही रन जोड़े थे कि उमेश ने कोहली को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा.


कोहली के आउट होने के बाद मंदीप का साथ देने आए डिविलियर्स को सुनील नरेन ने बोल्ड कर बेंगलोर का तीसरा विकेट गिराया.


इसके बाद मंदीप और हेड ने टीम की पारी को संभाला. दोनों ने 66 रनों की नाबाद साझेदारी कर 100 के स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान बारिश ने खलल डाली और मैच बीच में ही रुक गया.


बारिश के बंद होने के बाद मैदान पर उतरे मंदीप 105 के कुलयोग पर नरेन की गेंद पर उमेश के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में खेली गईं 43 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया.


मंदीप के पवेलियन लौटने के बाद हेड के साथ बेंगलोर की पारी को आगे बढ़ाने उतरे केदार जाधव को क्रिस वोक्स ने उमेश के ही हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद 142 के स्कोर पर पवन नेगी (5) के रूप में उमेश ने बेंगलोर का छठा विकेट गिराया.


इसके बाद हेड ने निर्धारित समय तक 16 रन जोड़कर टीम का स्कोर 158 तक पहुंचाया और इसी के साथ बेंगलोर की पारी समाप्त हो गई. हेड ने अपनी पारी में खेली गई 47 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाए.


कोलकाता के लिए उमेश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. इसके अलावा, नरेन को दो और वोक्स को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget