एक्सप्लोरर

IPL2017: पंजाब के खिलाफ जीत की लय बरकार रखने उतरेंगे डेयरडेविल्स

 


 


 


IPL2017: पंजाब के खिलाफ जीत की लय बरकार रखने उतरेंगे डेयरडेविल्स

नई दिल्ली: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ पिछले मैच में 97 रन की आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम कल फिरोजशाह कोटला पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने पहले घरेलू मैच में जीत की लय बरकार रखने के इरादे से उतरेगी.


 


कप्तान जहीर खान की अगुआई में दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत नजर आ रहा है लेकिन उसकी बल्लेबाजी में कुछ कमियां हैं जिससे टीम को पार पाना होगा.


 


दूसरी तरफ ग्लेन मैक्सवेल की अगुआई वाली पंजाब की टीम का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में आठ विकेट की हार के दौरान बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया. टीम के गेंदबाज अब तक काफी प्रभावित नहीं कर पाए हैं जिसका फायदा दिल्ली की टीम कल उठाने की कोशिश करेगी.


 


दिल्ली की बल्लेबाजी अब तक रिषभ पंत और संजू सैमसन के इर्द गिर्द घूमती रही है. सैमसन ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के खिलाफ पिछले मैच में अपने करियर और आईपीएल 10 का पहला शतक जड़ा. पंत ने पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा जबकि दूसरे मैच में भी तेजतर्रार पारी खेली लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज अब तक उम्मीदों में खरा उतरने में नाकाम रहे हैं.


 


क्रिस मौरिस ने पुणे के खिलफ सिर्फ नौ गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेलकर मौजूदा सत्र में टीम की ओर से प्रभावी ऑलराउंडर की भूमिका निभाने के संकेत दिया. उन्होंने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया है और आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट चटकाने के बाद पुणे के खिलाफ भी किफायती गेंदबाजी की.


 


सलामी बल्लेबाज आदित्य तारे और सैम बिलिंग्स दोनों मैचों में नाकाम रहे. बिलिंग्स ने दोनों मैचों में 20 से अधिक रन बनाए लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.


 


कोरी एंडरसन ने पुणे के खिलाफ ऑलराउंडर की अपनी भूमिका में निराश किया. सैमसन और मौरिस के साथ उन्होंने दो साझेदारियां की और इस दौरान 81 रन बने लेकिन इसमें एंडरसन का योगदान सिर्फ दो रन का रहा. टीम के पास कालरेस ब्रेथवेट के रूप में एक और ऑलराउंडर मौजूद है लेकिन उन्होंने भी पहले मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में निराश किया था. टीम को अगर टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन जारी रखना है तो आगामी मैचों में सलामी जोड़ी के अलावा टीम के ऑलराउंडरों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. बल्लेबाज करूण नायर भी मौके को भुनाने में विफल रहे हैं.


 


डेयरडेविल्स के गेंदबाजों ने अब तक दोनों मैचों में प्रभावित किया है. मौरिस के अलावा कप्तान जहीर खान भी दोनों मैचों में रंग में दिखे. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दो जबकि पुणे के खिलाफ तीन विकेट चटकाए. तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी उनका अच्छा साथ निभा या. लेग स्पिनर अमित मिश्रा पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए लेकिन पुणे के खिलाफ उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए. बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भी अब तक दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करने के अलावा विकेट भी हासिल किए हैं.


 


टीम के पास इसके अलावा मोहम्मद शमी और कागिसो रबादा जैसे दो दिग्गज तेज गेंदबाज भी मौजूद हैं जिन्हें आजमाया जा सकता है. दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब का मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है. हाशिम अमला और मनन वोहरा की सलामी जोड़ी ने टीम को अब तक लगभग सभी मैचों में उम्दा शुरूआत दिलाई है लेकिन वोहरा अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं. अमला ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था जबकि अन्य मैचों में भी अच्छी शुरूआत की.


 


    


कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पहले दो मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट और आरसीबी के खिलाफ क्रमश: 44 और 43 रन की नाबाद पारियां खेलकर पहले दो मैचों में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. डेविड मिलर और ऋद्धिमान साहा भी मौका मिलने पर अपने बल्ले का कमाल दिखा चुके हैं. टीम की गेंदबाजी हालांकि कुछ कमजोर है. मोहित शर्मा तीनों मैचों में काफी महंगे साबित हुए हैं लेकिन संदीप शर्मा और वरूण आरोन ने टुकड़ों में प्रभावित किया है. अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ा है.


 


टीमें इस प्रकार हैं: 


 


दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करूण नायर, रिषभ पंत, चामा मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरूगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बावने, नवदीप सैनी, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस, कालरेस ब्रेथवेट, सैम बिलिंग्स . 


 


किंग्स इलेवन पंजाब: ग्लेन मैक्सवेल(कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शान मार्श, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकू सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह, टी नटराजन, मैट हेनरी, वरूण आरोन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवातिया, डेरेन सैमी, रिद्धिमान साहा, निखिल नाईक, इशांत शर्मा .


 


समय: मैच रात आठ बजे शुरू होगा.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget