एक्सप्लोरर

SRHvsKXIP: हरभजन सिंह ने की भुवनेश्वर-मनन दोनों की तारीफ

SRHvsKXIP: हरभजन सिंह ने की भुवनेश्वर-मनन दोनों की तारीफ

नई दिल्ली/हैदराबाद: कप्तान डेविड वार्नर (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी और भुवनेश्वर कुमार (19-5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब को पांच रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में भले ही पंजाब की टीम 5 रनों से मुकाबला जीतने से चूक गई लेकिन उनके स्टार मनन वोहरा ने इस मुकाबले में 95 रनों की आतिशी पारी खेली. 


इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत के बाद टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा भुवनेश्वर और मनन वोहरा की जमकर तारीफ की. 


भज्जी ने कहा, 'मनन वोहरा की पारी से मैं बहुत खुश हूं, वो पंजाब का क्रिकेटर है और पूरे साल मेरे साथ क्रिकेट खेलते हैं और जब आपके साथ खेलने वाला कोई युवा क्रिकेटर ऐसा प्रदर्शन करता है तो वो काबिले तारीफ होता है. मनन की पारी भले ही पंजाब की टीम को जीत नहीं दिला पाई लेकिन वो एक शानदार पारी रही.' 


इसके साथ ही हरभजन सिंह ने कहा मनन वोहरा बेहद टैलेंटिड क्रिकेटर हैं और जबकि मनन, मंदीप सिंह, संदीप शर्मा जैसे पंजाब के खिलाड़ी अच्छा खेलते हैं तो भज्जी को बहुत खुशी होती है. हालांकि भज्जी मनन की इस पारी को आईपीएल सीज़न 10 की सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं मानते. हरभजन सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार एबी डीविलियर्स की किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 89 रनों की पारी को अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया. 


इसके साथ ही हरभजन ने भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा,'भुवी एक बेहतरीन गेंदबाज़ है और उनके पास दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की भी कला है. साथ ही उनकी स्पिड कम हो या ज्यादा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आखिरकार वो आपकी टीम को विकेट्स निकाल कर देते हैं ये सबसे अहम बात है और आज उन्होंने बेमिसाल गेंदबाज़ी की.' 


इसके अलावा हरभजन सिंह ने आज मैच में खेले दो अफगानी क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी की तारीफ करते हुए कहा इन दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया और उनके देश पर इन पर गर्व होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget