एक्सप्लोरर

Inzamam-ul-Haq को नहीं पड़ा था दिल का दौरा, इन रिपोर्ट्स को बताया गलत

इंजमाम उल-हक का कहना है कि वह पेट के दर्द की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. इंजमाम ने दिल का दौरा पड़ने की खबरों को गलत बताया.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल-हक खराब स्वास्थ्य की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इंजमाम उल हक को दिल का दौरा पड़ा है. लेकिन इंजमाम उल हक ने इन खबरों का खंडन किया है. इंजमाम का कहना है कि वह पेट में दर्द की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे.

इंजमाम उल हक की धमनी ब्लॉक होने के कारण एंजियोप्लास्टी की गई. इंजमाम ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह पेट में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल गए थे और रूटीन चेकअप के दौरान धमनी में ब्लॉक का पता चला.

इंजमाम ने फैंस का शुक्रिया अदा किया. इंजमाम ने कहा, "मैं पाकिस्तान और दुनिया में सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी सेहत के लिए प्रार्थना की. मैं पाकिस्तान के लोगों, यहां के क्रिकेटर और दुनिया भर में सभी को धन्यवाद देता हूं."

पेट में हुआ था दर्द

इंजमाम ने आगे कहा, "मैंने रिपोर्ट देखी जिसमें कहा जा रहा है कि मुझे दिल का दौरा पड़ा था. यह गलत है. मैं रूटीन चेकअप के लिए अपने डॉक्टर के पास गया जिन्होंने कहा कि उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी होगी. एंजियोप्लास्टी के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि मेरी एक धमनी ब्लॉक है जिसके बाद उन्होंने स्टेंट डाला. यह आसान और सफल रही और मैं अस्पताल में 12 घंटे रहने के बाद घर लौटा. मैं अब ठीक हूं."

इंजमाम ने कहा, "मैं डॉक्टर के पास इसलिए गया क्योंकि मुझे कुछ असहज लगा. यह दिल के करीब भी नहीं था. अगर मैं दिखाने में देरी करता तो डॉक्टरों ने कहा कि इससे मेरा हृदय प्रभावित हो सकता था."

इंजमाम उल हक पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इंजमाम उल हक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी कई अहम पदों पर रह चुके हैं. 

RCB Vs RR Playing 11: राजस्थान के लिए बेहद अहम है आज का मुकाबला, आरसीबी में बदलाव की संभावना कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget