एक्सप्लोरर

INDvsWI: आज 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया


INDvsWI: आज 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया

एंटिगा: शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली वेस्टइंडीज, भारत के खिलाफ तीसरे मैच में आज जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगी. वहीं, भारत अपने विजयी क्रम को जारी रखने की पुरजोर कोशिश करेगा. पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच नॉर्थ साउंड स्टेडियम में खेला जाएगा.


पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 105 रनों से मात दी थी.


वेस्टइंडीज के लिए इस श्रृंखला में जीत बेहद अहम है, क्योंकि 2019 में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए उसके पास यह संभवत: आखिरी मौका है. आगामी 30 सितंबर तक आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के अलावा शीर्ष सात टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश की हकदार होंगी. बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलना होगा.


ऐसे में विंडीज पर गहरा संकट मंडरा रहा है. उसे हर हाल में जीत की जरूरत है, लेकिन उसके प्रदर्शन और सामने भारत जैसी मजबूत टीम को देखकर जीत काफी दूर नजर आती है.


भारतीय टीम इस समय बेहद संतुलित है. उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. दूसरे मैच में शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी. रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था. वहीं कोहली का बल्ला भी रन उगल रहा है.


कोहली ने दूसरे मैच के बाद कहा था कि तीसरे मैच में युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत को किसकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा.


गेंदबाजी में भी भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया था. चाइनामैन कुलदीप यादव ने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे. वहीं भुवनेश्वर और उमेश ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी.


मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा संकट यह है कि न ही उसकी बल्लेबाजी चल रही है, न ही गेंदबाजी. पिछले मैच में शाई होप ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका था.


गेंदबाजी में भी उसका कोई ऐसा गेंदबाज उभर कर सामने नहीं आया है जो भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगा सके. अल्जारी जोसेफ और कप्तान जेसन होल्डर से टीम को उम्मीदें होंगी.


टीमें (संभावित):


भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक.


वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशु, जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स, केरन पावेल, रोवमैन पावेल, केसरिक विलियम्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget