एक्सप्लोरर

INDvsAUS: तीसरे वनडे में बारिश की वजह से कम ओवरों का हो सकता है मैच

INDvsAUS: तीसरे वनडे में बारिश की वजह से कम ओवरों का हो सकता है मैच

इंदौर: पिछले कुछ दिनों से रहे लगातार बारिश के कारण इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिये यह अच्छी खबर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच के दौरान मौसम कुछ हद तक मेहरबान रहेगा लेकिन खेल के दौरान बीच में एक या दो बार बारिश खलल डालने से ओवरों में कटौती करनी पड़ सकती है.


छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव की स्थिति बनी होने के कारण मध्य भारत के अधिकतर स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे यहां होने वाले वनडे मैच के प्रभावित होने की संभावना है लेकिन मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर तक मौसम की स्थिति में सुधार हो जाएगा.


मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के निदेशक इंद्रजीत शर्मा ने कहा, ‘‘अगले 48 घंटों में मौसम में सुधार होगा. मैच दिन रात्रि का होने के कारण शाम को मौसम खुला रहने की संभावना है. इस बीच हालांकि एक या दो बार बारिश के व्यवधान की संभावना है लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहेगी. ओवरों में कुछ कटौती की जा सकती है लेकिन मैच होने की पूरी संभावना है.’’ 


इंदौर में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. आज सुबह तड़के दो बजकर 30 मिनट पर बारिश शुरू हो गयी थी जो दोपहर 12 बजे जाकर रूकी. इसके बाद केवल तीन घंटे के लिये होलकर स्टेडियम के मैदान से कवर हटाये गये और मैदानकर्मी पिच को अंतिम रूप देने में जुट गये. आउटफील्ड हालांकि अब भी गीली है लेकिन विकेट पूरी तरह से सूखा हुआ है.


मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि मैदान में जल निकासी की अच्छी प्रणाली होने के कारण मैदान को सुखाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.


उन्होंने कहा, ‘‘मैदान के नीचे पानी की निकासी के लिये 12 छोटे छोटे कुएं बनाये गये हैं और इनमें से प्रत्येक में 60–60 फीट के बोरवेल हैं. इसके अलावा 100 फीट गहरे 48 अन्य बोरवेल हैं. हमने चार मोटरपंप भी तैयार रखे हैं. हमने प्रत्येक जिला संघ से भी मैदानकर्मियों को बुलाया है और कुल 80 लोग मैदान को तैयार करने में जुटे हैं. ’’ 


चौहान ने कहा, ‘‘हम बारिश की कैसी भी स्थिति से निबटने के लिये तैयार हैं. पूरे मैदान को ढकने के लिये हमारे पास कवर हैं और इसके अलावा तीन सुपर सॉपर भी हैं. ’’


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget