एक्सप्लोरर

AUS के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले टीम इंडिया के दूसरे गेंदबाज बने कुलदीप यादव

AUS के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले टीम इंडिया के दूसरे गेंदबाज बने कुलदीप यादव

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी पहली हैट्रिक ले ली है. बता दें कि टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की जिससे भारत ने मैच को 50 रनों से जीत लिया.


टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 252 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन (92) कप्तान विराट कोहली ने बनाए. पारी की शुरूआत करने आए अजिंक्या रहाणे ने भी 55 रनों की शानदार पारी खेली.


253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 9 रन पर ही उसके दो बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (1) और कार्टव्रिट (1) पवेलियन लौट गए. बाद में कप्तान स्टीव स्मिथ (59) और ट्रेविस हेड (39) ने पारी को संभाला, लेकिन उनके आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई और आखिर में 202 रनों पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई.


पारी के 33वें ओवर में कुलदीप यादव ने अपने स्पिन का कुछ ऐसा जादू दिखाया कि करियर की पहली हैट्रिक ही ले ली. कुलदीप ने पहले मैथ्यू वेड (2) को अपना शिकार बनाया. उसके बाद एश्टन एगर (0) उनकी गेंद को समझने में नाकाम रहे और एलबीडब्ल्यू हुए और आखिर में पैट कमिंस (0) को धोनी के हाथों कैच आउट करवाकर कुलदीप ने अपनी हैट्रिक पूरी की. 


खास बात ये है कि कुलदीप एकलौते ऐसे गेंदबाज भी बन गए हैं, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने के साथ-साथ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में भी हैट्रिक ली है. साल 2014 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी. टीम इंडिया की ओर से वनडे में कुलदीप से पहले कपिल देव और चेतन शर्मा हैट्रिक ले चुके हैं. वहीं टेस्ट में हरभजन और इरफान पठान ने ये कारनामा किया है.


बता दें कि भारत के किसी गेंदबाज ने 16 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली है. कुलदीप से पहले ये कारनामा टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह कर चुके हैं. उन्होंने साल 2001 में ईडन गार्डंस में खेले गए टेस्ट मैच में हैट्रिक ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget