एक्सप्लोरर

IND vs AFG: आज टीम इंडिया हारी तो सेमीफाइनल के रास्ते हो जाएंगे बंद, जीते तो भी किस्मत के भरोसे रहना होगा

INDvsAFG: भारत आज शाम अबुधाबी में वर्ल्ड कप का अपना तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा. पिछले दोनों मुकाबलों में हार के बाद भारत को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

INDvsAFG: भारत के लिए आज 'करो या मरो' का मुकाबला है. आज हारे तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे. अगर जीत नसीब हुई तो अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा. इस रिपोर्ट में पढ़िए.. आज के मुकाबले के बाद ग्रुप-2 में क्या-क्या समीकरण बन सकते हैं.

अफगानिस्तान जीत गया तो क्या?
मैच अफगानिस्तान के पक्ष में जाने पर टीम इंडिया तो साफ तौर पर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के लिए भी यह परेशानी का सबब हो जाएगा. दरअसल, अफगानिस्तान के मैच जीतने पर उसके 4 मैचों में 6 अंक हो जाएंगे. ऐसे में न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे सारे मुकाबले जीतने अनिवार्य होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बहुत ज्यादा है.

भारत जीता तो क्या?
भारत अगर करीबी मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो फिर उसे नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करना जरूरी हो जाएगा. साथ ही यह भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से हर हाल में जीते, लेकिन जीत का अंतर कम ही रहे. इस स्थिति में भारत, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड सभी के 6-6 अंक होंगे. जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा, सेमीफाइनल में उसे ही मौका मिलेगा. फिलहाल अफगानिस्तान का रन रेट +3.1, न्यूजीलैंड का +0.7 और भारत का -1.6 है.

अगर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत होती है लेकिन स्कॉटलैंड या नामीबिया में से कोई एक टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भी भारत के सेमीफाइनल में पहुचंने की उम्मीदें बनी रहेंगी. इस स्थिति में भी तीनों टीमों के 6-6 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल की टीम तय होगी.

टीम इंडिया को क्या करना होगा?
टीम इंडिया को सिर्फ अपने बाकी बचे तीनों मैचों पर फोकस करने की जरूरत है. इन तीनों मैचों में बड़ी जीत ही उसके लिए सेमीफाइनल का रास्ता दिखा सकती है. हां, उसे अन्य टीमों के जीत-हार के समीकरण पर निर्भर रहना होगा. अनिश्चितता वाले इस खेल में उलटफेर होते रहे हैं और इस बार भी हो सकते हैं. संभव है कि अफगानिस्तान, नामीबिया या स्कॉटलैंड में से कोई एक टीम न्यूजीलैंड को हरा दें. ऐसे में टीम इंडिया का फोकस सिर्फ और सिर्फ बड़े अंतर से अपने बाकी मुकाबले जीतने पर होना चाहिए.

प्रवीण कुमार ने कही ये बात

वहीं टीम इंडिया को लेकर तेज गेंदबाज रहे प्रवीण कुमार का कहना है, 'टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में इस तरह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है, लेकिन अब आगे देखने की बारी है. माना कि भारत का सफर इस टूर्नामेंट में लगभग खत्म हो गया है लेकिन अब जो सामने है विराट सेना को उसमें अपनी जी जान लगा देनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें:

Cricket News: एक ओर वर्ल्ड कप से बाहर होने की चिंता तो दूसरी तरफ फेवरेट IPL टीम में रिटेन न किए जाने का डर

IPL Record : 20 से कम गेंदों में 2-2 बार अर्धशतक लगा चुके हैं ये तीन खिलाड़ी

T20 World Cup: 'गेम प्लानिंग समझ से परे, अफगानिस्तान भी नहीं बख्शेगा', कोहली एंड कंपनी पर शोएब अख्तर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget