एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी

Asia Cup 2023: अगले साल होने वाले एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात को साफ कर दिया है.

Asia Cup 2023:  एशिया कप साल 2023 पाकिस्तान में खेला जाना है. इसके लिए भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं ये बड़ा सवाल बना हुआ था. लेकिन बीसीसीआई (BCCI) के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ जय शाह ने इस बात को 91वीं वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) में साफ कर दिया है कि भारतीय टीम अगले एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी. इससे पहले भी यही कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान ट्रेवल नहीं करेगी.

बीसीसीआई ने किया था अनुरोध

बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 को लेकर कहा था कि वो एशियन क्रिकेट काउंसिल से इस बात को लेकर अनुरोध करेंगे कि एशिया कप को पाकिस्तान के अलावा कहीं और करवाया जाए. साथ ही ये भी कहा गया था कि आईसीसी टूर्नामेंट के लिए तो टीम पाकिस्तान ट्रेवल कर सकती है, लेकिन एशिया कप के लिए टीम का पाकिस्तान ट्रेवल करना बहुत मुश्किल है. गौरतलब है कि जय शाह ने ये भी कहा है कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान के अलावा किसी न्यूट्रल वेन्यू में करवाया जाए.  

श्रीलंका में खेला जाना था पिछला टूर्नामेंट

बता दें कि साल 2022 में खेला गया एशिया कप को पहले श्रीलंका में खेला जाना था, लेकिन वहां के हालातों को देखते हुए वेन्यू में बदलाव किया गया था. पिछले साल एशिया कप यूएई में खेला गया था. अब इस बार भी वेन्यू में बदलाव तय दिखाई दे रहे हैं. अगले साल खेले जाने वाला एशिया कप कहां होगा अभी इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है.

साल 2013 से नहीं खेली गई सीरीज़

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने साल 2012-13 से कोई भी द्विपक्षिय सीरीज़ नहीं खेली है. पाकिस्तान टीम 2012-13 में भारत का दौरा किया था. इस दौरे में 3 टी20 इंटरनेशनल और वनडे मैच खेले गए थे. इसके बाद दोनों टीमों का अमना सामना एशिया कप और वर्ल्ड कप में ही हुआ है.

 

ये भी पढ़ें..

T20 WC 2022: वार्म-अप मैच में लाजवाब ओवर पर शमी को सचिन तेंदुलकर से मिली खास तारीफ, जानिए क्या बोले मास्टर ब्लास्टर

डेविड वार्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से नहीं मिली राहत, कप्तानी पर जारी रहेगा प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget