एक्सप्लोरर

सिडनी की हार से टूटे करोड़ों दिल! भारत WTC फाइनल की रेस से बाहर; ऑस्ट्रेलिया ने किया क्वालीफाई

WTC Final 2025: टीम इंडिया ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट गंवा दिया. इस हार के साथ टीम का WTC फाइनल 2025 में पहुंचने का सपना भी टूट गया.

WTC Final 2025 India Out Australia Qualify: सिडनी में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. कंगारू टीम ने सीरीज के पांचवें टेस्ट में 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारत की इस हार से करोड़ों भारतीय फैंस के दिल टूट गए. इस हार ने टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 की रेस से भी बाहर कर दिया. वहीं भारत को हराने वाली कंगारू टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. 

पहले दक्षिण अफ्रीका ने WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था और अब ऑस्ट्रेलिया फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई. ऑस्ट्रेलिया को अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2023-25 में 2 टेस्ट और खेलने हैं. वहीं टीम इंडिया ने इस चक्र का आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल लिया. भारत के पास WTC फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए सिडनी टेस्ट हर हाल में जीतना था. सिर्फ जीत ही टीम इंडिया को आगे ले जा सकती थी.

कब और कहां होगा WTC 2025 का फाइनल?

बता दें कि आईसीसी की तरफ से पहले ही WTC फाइनल के लिए तीराख और वेन्यू तय किया जा चुका है. यह खिताबी मुकाबले लंदन के लॉर्डस स्टेडियम में 11 से 15 जून, 2025 के बीच खेला जाएगा. वहीं 16 जून को जरूरत पड़ने पर रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. बता दें कि लॉर्ड्स में पहली बार WTC खेला जाएगा. 

ऑस्ट्रेलिया है डिफेंडिंग चैंपियन

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डिफेंडिंग चैंपियन है. 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मैच खेला गया था. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 से हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. 

इस बार तीसरे एडीशन का फाइनल खेला जाएगा. सबसे पहले एडीशन का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था. फिर दूसरे एडीशन का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. अब तीसरे एडीशन के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: सिडनी का किला नहीं भेद पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी; WTC फाइनल में किया प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget