एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2nd Test: पिंक बॉल टीम इंडिया के लिए बन न जाए बुरा सपना, अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Pink Ball Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. यह पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट है. तो आइए जानते हैं कि अब तक पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.

Indian Cricket Team Pink Ball Test Record: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. यह पिंक बॉल टेस्ट है, जो 06 दिसंबर से शुरू हुआ. ज्यादातर रेड बॉल से खेलने वाली टीम इंडिया के लिए एडिलेड में एक अलग अनुभव होगा. इससे पहले टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर 2020 में पिंक बॉल टेस्ट खेला था. 

टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी पिंक बॉल टेस्ट एडिलेड में ही खेला था. अब एक बार फिर टीम इंडिया पिंक बॉल टेस्ट के लिए एडिलेड ओवल के मैदान पर उतरी है. 2020 में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. तो आइए जानते हैं कि अब तक पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा रहा है. 

टीम इंडिया ने अब तक चार पिंक बॉल टेस्ट खेल लिए हैं. चार मैचों में भारत ने तीन में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया को पिंक बॉल टेस्ट में इकलौती शिकस्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में एडिलेड में ही मिली है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया कैसा परफॉर्म करती है. 

पिंक बॉल टेस्ट में भारत का सर्वाधिक और सबसे कम टोटल

पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने अपना सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बनाया था. भारत ने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में 347/9 रन बोर्ड पर लगाए थे. वहीं टीम इंडिया ने पिंक बॉल टेस्ट में सबसे लो टोटल 36 रनों का बनाया था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बना था. 

पिंक बॉल टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

अब तक खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. कोहली ने अब तक 46.16 की औसत से 277 रन बना लिए हैं. फिर लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे पायदान पर हैं. रोहित ने अब तक तीन पिंक बॉल टेस्ट खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 43.25 की औसत से 173 रन बनाए हैं. आगे बढ़ते हुए श्रेयस अय्यर तीसरे नंबर पर नजर आते हैं. अय्यर ने 1 पिंक बॉल टेस्ट खेला, जिसमें उन्होंने 79.50 की औसत से 159 रन बनाए. 

 

ये भी पढे़ं...

6 दिसंबर को जन्मदिन मनाने वाले खिलाड़ियों की प्लेइंग 11, जसप्रीत बुमराह साहित कई दिग्गज मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget