एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: टेस्ट में फिर वापसी कर सकते हैं हार्दिक पांड्या, WTC फाइनल से पहले बीसीसीआई करेगी बात

Hardik Pandya In Test Team: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. बीसीसीआई WTC फाइनल से पहले उनसे इस बारे में बात करेगी.

Hardik Pandya Return In Indian Test Team: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर और मौजूदा टी20 इंटरनेशनल कप्तान हार्दिक पांड्या की टेस्ट में वापसी को लेकर बातचीत होने लगी है. अपनी बैक इंजरी के बाद से ही हार्दिक पांड्या टेस्ट टीम से दूर ही रहे हैं. अब बीसीसीआई एक बार फिर उन्हें टेस्ट क्रिकेट में वापस लाने के विचार कर रही है. हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह फिट हैं और व्हाइट बॉल क्रिकेट में वो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. शिव सुंदर दास की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी और बीसीसीआई हार्दिक पांड्या से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इस बारे में बात करेगी.

भारतीय टीम इन दिनों ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की वापसी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. फिलहाल शार्दुल ठाकुर ने हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टेस्ट टीम में बतौर सीमर ऑलरआउंडर का रोल अदा किया है. 

दवाब नहीं डालेगी बीसीसीआई

बीसीसीआई के एक सीनियर आधिकारी ने इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “उनको टेस्ट में वापस लाने की कोई जल्दी नहीं है लेकिन हां, कुछ स्पष्टता रखना बेहतर होगा. इस बारे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले बात करेंगे. बुमराह की गैरमौजूदी में वो इंग्लैंड में टीम के लिए अहम भूमिका अदा कर सकता है. लेकिन टेस्ट में तुरंत वापसी करने के लिए उसके उपर किसी भी तरह का कोई दवाब नहीं है.”

बीसीसीआई अधिकारी ने आगे बात करते हुए कहा, “फिलहाल, वो टेस्ट टीम में सिलेक्शन के लिए मौजूद नहीं है. आपको निश्चित रूप से चोटों के उनके पिछले इतिहास को ध्यान में रखना होगा. उनको तीनों फॉर्मेट में खिलाने की जल्दबाज़ी करना नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर एनसीए, मेडिकल टीम और खुद हार्दिक पांड्या लगता है कि वह टेस्ट वापसी के लिए तैयार हैं तो वह निश्चित तौर पर मैदान में होंगे.”

गौरतलब है हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वो अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए हैं. इसमें उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 108 रनों का रहा है. इसके अलावा, गेंदबाज़ी में उन्होंने 31.06 की औसत से 17 विकेट चटकाए हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा आज का दिन, भारत के खिलाफ उस्मान ख्वाजा ने लगाया पहला टेस्ट शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget